सोमालिया में होटल के बाहर भीषण आत्मघाती हमला, 25 लोगों की मौत

मोगादिशू: सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के एक लोकप्रिय होटल के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए. समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के मुताबिक यह हमला रविवार को शुरू होने वाली मंत्रिमंडल की उच्चस्तरीय बैठक से पहले नासाहाब्लोड 2 होटल के बाहर शनिवार रात को हुआ. पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच जारी गोलीबारी के बीच होटल से सरकार के एक मंत्री सहित 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसी स्थान पर पहले हमले के बाद दूसरा विस्फोट हुआ.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दूसरा विस्फोट उस समय हुआ, जब बचाव दलों के होटल तक पहुंचने के लिए रास्ता खाली कराने के वास्ते एक ट्रक एक छोटे वाहन को खींच रहा था. आतंकवादी संगठन अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. शनिवार को हुए इस हमले से दो सप्ताह पहले भी मोगादिशू में एक बम विस्फोट हुआ था, जिसमें करीब 360 लोगों की मौत हो गई थी.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *