पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में दंपति की मौत

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर में पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को लक्ष्य कर अकारण गोलियां चलाई और मोर्टार से गोले छोड़े , जिससे एक दंपत्ति की मौत हो गई।

 

गठबंधन सेना के हवाई हमलों में 600 नागरिक मारे गए

पुलिस ने यहां बताया कि पुंछ सेक्टर के गुलपुर इलाके में पाकिस्तान की गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रादेशिक सेना में कार्यरत मोहम्मद शौकत और पत्नी साफिया बी के रूप में हुई है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ सेक्टर में भारतीय चौकियों पर सुबह साढे छह बजे से स्वाचालित हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले छोड़े, जिसका भारतीय सैनिकों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *