फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की टीम से गोविंदा क्यों हुए नाराज

मुंबई। फिल्म अभिनेता गोविंदा इन दिनों सुर्खियों में हैं। इसकी वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि फिल्म ‘जग्गा जासूस’ पर उठा एक विवाद हैं। कुछ समय पूर्व फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का पोस्टर सोशल मीडिया पर आया था जिसमें गोविंदा भी दिखाई दिए थे।

खबरों के अनुसार यह माना जा रहा था कि गोविंदा इस फिल्म में एक छोटा सा रोल कर रहे हैं। लेकिन फिल्म के निदेशक अनुराग बासु ने बताया कि पहले गोविंदा इस फिल्म के हिस्सा थे लेकिन अब उनके सीन फिल्म में नहीं दिखाई देगें।

 

लेकिन यह बात गोविंदा को पंसद नहीं आयी। उन्होंने सोशल मीडिय़ा के जरिए अपनी बात को सामने रखा। उन्होंने यह फिल्म इसलिए की थी क्योंकि इसमें कपूर खानदान का सदस्य काम कर रहे थे। इस परिवार के लोग एक्टिंग को काम नहीं पूजा मानते हैं।

लेकिन उनको गुस्सा इस बात का हैं इस फिल्म की कहानी उनको नहीं दी गई थी उनको केवल सीधे साउथ अफ्रीका बुलाया गया। वो वहां पर तबीयत नासाज होने पर भी गये थे और वहां पर मैंने कुछ सीन शूट भी किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *