मेंटेनेंस के चलते मुंबई एयरपोर्ट 5 घंटे बंद, 1600 फ्लाइट्स पर असर

मुंबई। सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट 5 घंटे के लिए (दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक) बंद रहेगा। इस दौरान रनवे पर मेंटेनेंस का काम चलेगा। माना जा रहा है कि इसके चलते करीब 1600 फ्लाइट्स पर असर पड़ेगा। हालांकि, इन फ्लाइट्स में ज्यादातर डोमेस्टिक ही हैं। इसकी सूचना पायलट्स और एयरलाइंस को पहले ही दे दी गई थी। mumbai airport ्# mumbai airport mumbai airport

mumbai airport

मेंटिनेंस के कारण  कुछ फ्लाइट्स निरस्त भी की गई हैं। माना जा रहा है कि एयरपोर्ट बंद होने का ज्यादा असर शाम की फ्लाइट्स पर पड़ेगा। इस एयरपोर्ट से करीब 1600 फ्लाइट्स गुजरती हैं। इनमें से ज्यादातर डोमेस्टिक हैं। माना जा रहा है कि एयरपोर्ट बंद होने का असर इन फ्लाइट्स पर पड़ेगा।

  एयरपोर्ट बंद होने की मुख्य वजह रनवे का मेंटेनेंस होना है।   मेंटेनेंस का काम 18 अक्टूबर से शुरू हुआ था, जो नवंबर के आखिरी हफ्ते में खत्म होगा।
एक एयरपोर्ट अफसर के मुताबिक, हम रनवे की जमीन सही रखने की कोशिश करेंगे।   बता दें कि एयरपोर्ट पर दिन के दौरान ट्रैफिक के चलते स्थिति काफी खराब हो जाती है। इसके चलते सरकार एक ब्रिटिश कंपनी से रनवे की एयरक्राफ्ट कैपेसिटी बढ़ाने को लेकर बात कर रही है।
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अफसर के मुताबिक, ‘मुंबई एयरपोर्ट के ऑपरेटर यूके की NATS नाम की कंपनी से बात कर रहे हैं कि रनवे का और बेहतर इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।’

www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *