फिल्म ‘रामायण’ के ग्लोबल प्रीमियर के लिए रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी लॉस एंजिल्स में रेड कार्पेट पर पहुंचे। इस पौराणिक फिल्म की खास 3D स्क्रीनिंग डेविड गेफेन थिएटर, एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में आयोजित की जा रही है। इसमें शामिल होने के लिए खास लोगों को ही न्योता दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, फिल्म का प्रीमियर 28 अक्टूबर को सुबह 7 बजे भारतीय समयानुसार शुरू हुआ। इसकी 3D स्क्रीनिंग में केवल आमंत्रित मेहमानों को ही शामिल होने की अनुमति है।
ग्लोबल प्रीमियर के दौरान यश और रणबीर कपूर एक-दूसरे को गले लगाते हुए भी नजर आए। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण की पहली झलक दुनिया के सामने आ गई है। बल प्रीमियर के के लिए पहुंचे सभी कलाकरों का फैंस का अभिवादन किया और उनके संग तस्वीरें खिंचवाईं। फिल्म की पहली स्क्रीनिंग से पहले वहां मौजूद लोगों में बड़ी उत्सुकता देखी गई।
आयोजन के दौरान फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर सिल्वर ड्रेस में नजर आए। उन्होंने रेड कार्पेट पर तस्वीरें खिंचवाईं। फिल्म में मां सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी लाल रंग की जरदोजी साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। बारीक कढ़ाई वाली साड़ी के साथ वह सिंपल लुक में नज़र आईं।
रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले यश अपनी पत्नी और पूर्व एक्ट्रेस राधिका पंडित के साथ पहुंचे। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फिल्म की पहली स्क्रीनिंग के दृश्य देखे जा सकते हैं। हॉल भारतीय और विदेशी मेहमानों से भरा नजर आ रहा है। प्रीमियर में फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट और टीम के अलावा कई अन्य हस्तियां भी शामिल हुईं। इनमें जेडा पिंकेट स्मिथ, रोहिणी अय्यर, बेंजी केली और जिसेला मारेंगो समेत कई हस्तियां शामिल हैं।
तकरीबन 2 हज़ार करोड़ रुपये के कथित बजट वाली फिल्म ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में शुरुआती बढ़त देखने को मिली है। हालाँकि फ़िल्मी जानकारों का आमिर खान की ‘दंगल’ को पछाड़ने के लिए इसे शानदार ओपनिंग के साथ लंबे समय तक दर्शकों का प्यार और सकारात्मक प्रतिक्रिया भी हासिल करनी होगी।