सिमी के 8 आतंकी भोपाल जेल से फरार

भोपाल। स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के 8 आतंकी भोपाल सेंट्रल जेल से फरार हो गए हैं। आतंकियों ने एक गार्ड का गला रेता और चादरों की रस्सी बनाकर दीवार फांद गए। मध्य प्रदेश के खंडवा से सिमी आतंकी 3 साल पहले भी ऐसे ही जेल से फरार हो गए थे। इनके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा चल रहा था। इसको लेकर बिहार में हाई अलर्ट कर दिया गया है। simi terrorist

simi terrorist bhopal jail

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भोपाल केंद्रीय जेल से आतंकवादियों के फरार होने की घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि जेल प्रशासन की लापरवाही इसमें साफ तौर पर प्रतीत होती है। इस बीच फरार आतंकवादियों की गिरफ्तारी पर पांच पांच लाख रूपए का इनाम घोषित किया गया है।

बिहार के गृह विभाग ने इसको लेकर बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी एसपी डीएम को पत्र लिखकर जिलें में जांच अभियान को तेज करने का निर्देश दिया है।
गौरतलब है कि बिहार में पहले भी सिमी के कनेक्शन के संकेत मिलते रहे हैं।

  डीआईजी (भोपाल) रमन सिंह ने कहा  ”रविवार सोमवार की दरमियानी रात 2 3 बजे के बीच आतंकी भागे।”
”आतंकियों ने ड्यूटी बदलते वक्त दो गार्ड पर हमला किया। पहले हेड गार्ड रमाशंकर सिंह की हत्या कर दी। उनका गला रेत दिया। हमले के लिए स्टील की प्लेट और ग्लास का इस्तेमाल किया।”   ”इसके बाद जेल में ओढ़ने के लिए मिली चादरों की रस्सी बनाई। उसी के सहारे दीवार फांदी। दूसरा गार्ड घायल है।”   बताया जा रहा है कि इसमें से कुछ आतंकी वे भी हैं जो 2013 में खंडवा जेल से भागे थे। उन्हें पकड़ कर यहां लाया गया था।

भागने वाले आतंकी

मोहम्मद खालिद अहमद (सोलापुर, महाराष्ट्र), मोहम्मद अकील खिलजी (खंडवा, मध्य प्रदेश), मुजीब शेख (अहमदाबाद, गुजरात), मोहम्मद सलिक, जाकिर हुसैन सादिक,
मेहबूब गुड्डू, अमजद। simi terrorist

5 अधिकारी सस्पेंड

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा, ”जेल प्रबंधन की गलती के वजह से ऐसा हुआ। पांच अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है।”
मीडिया से बातचीत में कहा, ”घटना की सूचना हमें 4.30 बजे मिली। केंद्र और आसपास के राज्यों को अलर्ट किया गया है।”
”कहीं किसी की मिलीभगत है या लापरवाही है, इसकी जांच हो रही है। फिलहाल, फोकस आतंकियों को पकड़ने पर है।”
”सीएम और एडमिनिस्ट्रेशन मामले पर नजर रखे हुए हैं।”   इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सभी आतंकियों को भोपाल जेल में रखा गया था simi terrorist

2 अक्टूबर 2013 से सात कैदी भागे थे।
इसके बाद मध्य प्रदेश में जितने भी सिमी के आतंकी अन्य जेलों में थे, उन सबको एक जगह लाया गया।
सभी को कड़ी सिक्युरिटी वाले भोपाल सेंट्रल जेल में रखा गया। यहां सिमी के 30 आतंकी रखे गए। इन्हीं में से 8 आतंकी भागे हैं।

कब खंडवा जेल से फरार हुए थे सिमी के आतंकी

अक्टूबर 2013 में खंडवा जेल से सिमी के आतंकी अबू फैजल खान, एजाजुद्दीन अजीजुद्दीन, असलम अय्यूब, अमजद, जाकिर, शेख महबूब और आबिद मिर्जा फरार हो गए थे।   आबिद को कुछ ही देर बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।  अबू फैजल, इरफान नागौरी और खालिद अहमद को एटीएस ने 25 दिसंबर 2013 को सेंधवा पठार के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।  खंडवा में ये आतंकी जेल के बाथरूम की दीवार तोड़कर फरार हुए थे।

# simi terrorist

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *