भारतीय शेयर बाज़ार में जोरदार तेज़ी ने सेंसेक्स और निफ्टी को दिया ज़ोरदार उछाल

बाजार में तेजी के चलते बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण चार लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़कर करीब 512.2 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 507.2 लाख करोड़ रुपये था।


भारतीय शेयर बाज़ार के लिए आज का दिन ख़ास बन गया। बाज़ार ने तेज़ बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया। नतीजे में सेंसेक्स 1,142.03 अंक यानी 1.41 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। इस तेजी के चलते सेंसेक्स 82,248.68 पर खुला। जानकारों का मानना है कि कच्चे तेल में नरमी, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और बेहतर तिमाही नतीजों से बाजार को सहारा मिला।

दूसरी तरफ निफ़्टी ने 293.15 अंक की बढ़ोत्तरी के साथ 1.17 फ़ीसदी की बढ़त ली और यहां भी 25,337.80 पर कारोबार शुरू हुआ। इस बीच बैंक, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर और आईटी सेक्टर के शेयर बढ़त के साथ खुले।

मीडिया रिपोर्ट्स बताती है कि, बाजार में तेजी के चलते बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण चार लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़कर करीब 512.2 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 507.2 लाख करोड़ रुपये था।

मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक़, शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। मजबूत वैश्विक संकेतों और FIIs की जोरदार खरीदारी के दम पर घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स नए शिखर की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

खबर से पता चला है कि, निफ्टी बैंक में बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में निवेशकों की भारी लिवाली के चलते 1,038.90 अंकों (1.73%) की शानदार उछाल देखने को मिली है और यह 60,780.15 के ऐतिहासिक स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जबकि बैंकेक्स भी 68,528.82 के पार पहुंच गया है।

इसके अलावा, निफ्टी मिडकैप 100 में भी 1.05% की मजबूती दर्ज की गई है और दिग्गज शेयर रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.17% चढ़कर ₹1,340 पर कारोबार कर रहा है, वैसे निफ्टी आईटी इंडेक्स 32,462.55 पर मामूली गिरावट के साथ सपाट नजर आ रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार में पिछले छह कारोबारी सत्रों से लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है। पिछले एक साल में दोनों बेंचमार्क सूचकांकों के लिए यह सबसे लंबी विनिंग स्ट्राइक है। महीनों से जारी विदेशी फंडों की निकासी, कच्चे तेल के ऊंचे दामों और वैश्विक अनिश्चितता के बाद बाजार में यह एक बड़ा और मजबूत रिकवरी ट्रेंड है।

खबर के हवाले से कहा गया है कि, केवल दिग्गज शेयर ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.66% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.96% की बढ़त देखी गई। निफ्टी 500 भी 0.93% चढ़कर कारोबार कर रहा है।

सबसे ज़्यादा बढ़त वाले रहे ऑटो और फाइनेंशियल सर्विसेज
बाजार की इस चौतरफा तेजी में ऑटो और बैंकिंग सेक्टर सबसे आगे रहे। खबर के अनुसार निफ्टी ऑटो 1.45% की बढ़त के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टोरल इंडेक्स रहा।

फाइनेंशियल और बैंकिंग सेक्टर की बात करें तो निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.34% की तेजी रही। वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक 1.31% और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1.28% चढ़े। जबकि अन्य सेक्टर में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और FMCG शेयरों में भी लिवाली का रुख रहा।

इस दौरान जो सेक्टर्स सुस्त रहे उनमें, निफ्टी आईटी इंडेक्स लगभग सपाट रहा, जबकि फार्मा और हेल्थकेयर शेयर मामूली लाल निशान में कारोबार करते दिखे।

टॉप गेनर शेयर्स
सेंसेक्स के इंडिविजुअल शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन (IndiGo) 3.19% की उछाल के साथ टॉप गेनर रहा। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) 3.05% चढ़ा। एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक में भी मजबूत तेजी रही।

शेयर में गिरावट
बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया विक्स (India VIX) 2.81% गिरकर 16.93 पर आ गया, जो यह दर्शाता है कि निकट भविष्य के लिए बाजार में अनिश्चितता और डर का माहौल काफी हद तक कम हो गया है।

रिपोर्ट में जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार के अनुसार बाजार में आई इस ऐतिहासिक तेजी के पीछे ये प्रमुख कारण हैं-

बताते चलें कि मंगलवार को दीपावली के अवसर पर शेयर बाज़ार बंद रहा जबकि इससे पहले रविवार को दीपावली पर विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग हुई थी।कंपनियों के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *