ब्रेंडा विल्सन ने अपनी तेज़ आवाज़ की बदौलत बड़ी ही दिलचस्प कामयाबी हासिल की है। उन्हें दो अलग-अलग वर्ल्ड अवॉर्ड दिए गए, जिसमें महिलाओं में सबसे तेज़ आवाज़ में टाउन क्रायर और दुनिया की सबसे तेज़ आवाज़ में चिल्लाने वाली महिला का टाइटल शामिल है।
ब्रिटेन की एक महिला ब्रेंडा विल्सन ने 105.9 डेसिबल की तेज़ आवाज़ में चिल्लाकर दो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसके बाद उन्हें दुनिया की सबसे तेज़ आवाज़ में चिल्लाने वाली महिला घोषित किया गया।
इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेंडा विल्सन ने 9 सितंबर को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की ऑफिशियल कोशिश में एक पारंपरिक नारा लगाया और इस दौरान उनकी आवाज़ 105.9 डेसिबल रिकॉर्ड की गई। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने दो खिताब अपने नाम किए। इनमे एक दुनिया की सबसे ज़ोर से चिल्लाने वाली महिला जबकि दुनिया की सबसे तेज़ आवाज़ वाली महिला टाउन क्रायर।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पेशे से ‘टाउन क्रायर’ (सार्वजनिक उद्घोषक) ब्रेंडा ने पारंपरिक शब्द “ओयेज़” (Oyez) चिल्लाया था। इस शब्द का अर्थ “सुनो” होता है। ब्रेंडा की आवाज़ 105.9 डेसिबल मापी गई, जो किसी तेज़ कार के हॉर्न या लॉन मूवर (घास काटने की मशीन) के शोर के बराबर है।
ब्रेंडा विल्सन के इस रिकॉर्ड से जुडी हैरानी वाली बात यह है कि जब उन्होंने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए यह आधिकारिक प्रयास किया, उस समय उन्हें सर्दी-जुकाम था।
रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रेंडा विल्सन 1987 से यूके के पीटरबरो शहर में टाउन क्रायर के तौर पर काम कर रही हैं। टाउन क्रायर आमतौर पर लोगों का ध्यान खींचने के लिए अनाउंसमेंट करते हैं।
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद ब्रेंडा विल्सन ने कहा कि उन्हें लगा कि इस कोशिश के दौरान उनकी आवाज़ पूरी तरह से नहीं आ पाई और वह और भी ज़ोर से चिल्ला सकती थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इससे पहले लंबे समय तक बेलफ़ास्ट की शिक्षिका एनालिसा फ़्लैनगन (Annalisa Flanagan) के नाम 1994 का रिकॉर्ड था। उन्होंने अलग माप पैमाने पर 121.7 डेसिबल की आवाज़ के साथ “क्वाइट” (Quiet) शब्द चिल्लाकर यह उपलब्धि हासिल की थी।