जन्म से पहले ही बच्चों के फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है एयर पॉल्यूशन

गर्भावस्था और शुरुआती सालों में जो बच्चे अधिक वायु प्रदूषण के संपर्क में आते हैं, उनके फेफड़ों की कार्यक्षमता में ऐसी कमी देखी जाती है जो किशोरावस्था तक बनी रहती है।

नज़र ना आने वाले वायु प्रदुषण के बारीक कण गर्भ में पल रहे बच्चों और छोटे बच्चों के फेफड़ों के लिए बेहद खतरनाक होते हैं। यह न सिर्फ बच्चे के विकास पर असर डाल सकते हैं बल्कि इसका असर बड़े होने तक बना रह सकता है।

कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के पब्लिक हेल्थ विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर मैरी पेडरसन के नेतृत्व में, डेनिश पीडियाट्रिक अस्थमा सेंटर तथा हर्लेव और जेंटोफ्टे अस्पताल के सहयोग से यह शोध किया गया।

कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी, डेनिश पीडियाट्रिक अस्थमा सेंटर और हेरेलो एंड जेंटोफ्टे हॉस्पिटल के रिसर्चर्स की एक नई स्टडी से पता चला है कि प्रेग्नेंसी और बचपन में ज़्यादा एयर पॉल्यूशन के संपर्क में आने वाले बच्चों के फेफड़ों का काम करने का तरीका दूसरे बच्चों की तुलना में कम हो सकता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, मुमकिन है कि यह अंतर किसी एक बच्चे में साफ़ न नज़र आये मगर पूरी आबादी पर इसका असर पब्लिक हेल्थ के लिए बहुत बड़ा हो सकता है।इस स्टडी के दौरान 846 मांओं और बच्चों के डेटा की जांच की गई, जिसमें प्रेग्नेंसी से लेकर 18 साल की उम्र तक एयर पॉल्यूशन और फेफड़ों के काम करने के अलग-अलग स्टेज को देखा गया।

स्टडी की लेखक और कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर मैरी पेडरसन के मुताबिक, प्रेग्नेंसी और शुरुआती ज़िंदगी में ज़्यादा पॉल्यूशन के संपर्क में आने वाले बच्चों में 6 साल की उम्र तक फेफड़ों के खराब काम करने का खतरा बढ़ जाता है। आगे वह कहती हैं कि यह अंतर सिर्फ़ शुरुआती ज़िंदगी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बचपन और टीनएज में भी बना रह सकता है।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस अध्ययन के दौरान एयर पॉल्यूशन के दो खास तत्वों पर फोकस किया गया-

1- PM 2.5 (PM2.5)
यह बहुत बारीक पार्टिकुलेट मैटर हैं जो हवा में मौजूद होते हैं और सांस के ज़रिए फेफड़ों की गहराई तक पहुंच सकते हैं।

2- नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO₂)
यह गाड़ियों के धुएं, इंडस्ट्रियल एक्टिविटी, लकड़ी जलाने और दूसरे कंबशन प्रोसेस से निकलने वाली एक नुकसानदायक गैस।

अध्ययन में पाया गया कि बच्चों के घरों के आस-पास एयर पॉल्यूशन लेवल में छोटे-मोटे अंतर भी फेफड़ों के काम करने के तरीके में ऐसे बदलावों से जुड़े थे जिन्हें मापा जा सके।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भले ही यह अंतर किसी एक बच्चे में साफ़ न दिखे, लेकिन पूरी आबादी पर इसका असर पब्लिक हेल्थ के लिए बहुत बड़ा हो सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *