‘रिवेंज ड्रेस’ के नाम से मशहूर प्रिंसेस डायना की पोषक नीलामी के लिए रखी जा रही है

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ प्रिंसेस ऑफ़ वेल्स की यह बिना स्ट्रैप वाली पोषक काले रंग की है और इस सिल्क इवनिंग ड्रेस लंदन की एक पार्टी में पहना था। इससे कुछ घंटे पहले उनसे अलग रह रहे उनके पति प्रिंस चार्ल्स ने स्वीकार किया था कि शादी के दौरान उनके विवाहेतर संबंध थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 1994 में इस पोषक को पहनकर सर्पेन्टाइन गैलरी पहुंचने का उनका अंदाज़ पॉप कल्चर का एक यादगार पल बन गया था।बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक़,नीलामी घर सोदबीज़ को उम्मीद है कि नौ दिसंबर को होने वाली नीलामी में यह ड्रेस करीब 2.85 करोड़ रुपये तक में बिक सकती है।

गौरतलब है कि साल 1997 के बाद यह पहली बार नीलामी के लिए रखी जा रही है। बताते चलें कि उस समय डायना ने अपनी मौत से कुछ महीने पहले चैरिटी के लिए पैसा जुटाने के मक़सद से अपनी 79 ड्रेस नीलाम की थीं।

एक बयान में सोदबीज़ में हैंडबैग और फ़ैशन विभाग की ग्लोबल हेड मॉर्गन हलीमी ने कहा कि प्रिंसेस डायना यह बात स्वाभाविक रूप से समझती थीं कि फ़ैशन की अपनी एक भाषा हो सकती है।

उनके मुताबिक़, प्रिंसेस डायना ने अपने तरीक़े से इस ड्रेस को अपने सबसे ताक़तवर संदेशों में से एक बना दिया। आगे वह कहती हैं कि यह उनकी ज़िंदगी का ऐसा दौर था, जिस पर लोगों की बहुत नज़र थी और जिसमें भावनात्मक उथल-पुथल भी बहुत ज़्यादा थी।

उन्होंने ज़िक्र के कहा कि वह ऐसे समय लोगों के सामने आईं, जब उनकी कहानी दूसरे लोग बता रहे थे। आगे हैं कि लेकिन उन्होंने जो कपड़े पहनने का फ़ैसला किया, उसके ज़रिए अपनी कहानी को अपने तरीक़े से सामने रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *