एआई की रफ्तार पर सत्य नडेला ने कहा- इंसानी नियंत्रण बेहद जरूरी

आर्टिफिशियल की तेज रफ़्तार और बढ़ती क्षमता के बीच सुरक्षा से जुड़े सवालों पर बहस भी तेज हो गई है। माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नडेला ने इस मुद्दे पर अपना मत रखा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, नडेला का कहना है कि शक्तिशाली एआई सिस्टम को इंसानों के नियंत्रण में रहना चाहिए। उनके अनुसार, आर्टिफिशियल सुपर इंटेलिजेंस को विकसित करने का फायदा तब ही है जब ये इंसानों की मदद करे और उसके नियंत्रण में रहे।

पिछले दिनों ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो ओमोदेई ने एआई के विकास की रफ्तार को धीमी करने की अपील की थी। मुद्दे पर जारी बहस के चलते इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक, अब माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला भी इस चर्चा में शामिल हो गए हैं। उनका कहना है कि बेहद शक्तिशाली एआई सिस्टम का विकास तभी आगे बढ़ना चाहिए, जब वह इंसानों की निगरानी और नियंत्रण में रहे।

अत्याधुनिक एआई प्रणालियों को पूरी तरह से इंसानी निगरानी में रखा जाने की बात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से साझा करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में सुपरइंटेलिजेंस जैसी एआई तकनीक विकसित करने का कोई मतलब तभी है, जब उसका फायदा इंसानियत को मिले और उस पर इंसानों का कंट्रोल रहे।

नडेला ने इस बात पर ज़ोर दिया कि एआई के फायदे अधिक से अधिक देशों, समाज के अलग-अलग वर्गों और कंपनियों तक पहुंचने चाहिए। इसके लिए ऐसे माहौल की ज़रूरत है जहां अलग-अलग तरह के एआई मॉडल को विकसित होने का अवसर मिले।

एआई की सुरक्षा के हवाले से नडेला ने एम्बेडेड इवैल्यूएटर्स यानी ऐसे स्वतंत्र जांचकर्ताओं की जरूरत का समर्थन किया है, जो लगातार एआई सिस्टम की सुरक्षा और उसके व्यवहार पर नजर रखें।

खतरे के प्रति सचेत रहने की बात के साथ यह विचार एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोडेई पहले भी सामने रख चुके हैं। उनका कहना है कि बड़ी एआई कंपनियों को ऐसे विशेषज्ञों की टीम को लगातार अपने सिस्टम की जांच का अधिकार देना चाहिए जिससे किसी भी खतरे की जानकारी उचित समय पर मिल सके।

सत्य नडेला ने भी इस तरह की व्यवस्था को आगे बढ़ाने की जरूरत बताई है। उनके मुताबिक एआई सुरक्षा पर सिर्फ चर्चा नहीं होनी चाहिए, बल्कि ऐसी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए जो वास्तव में काम करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *