भारतीय ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट की सबसे ज़्यादा कीमती धरोहर बने महात्मा गांधी के लिखे नोट्स

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हाथ से लिखे नोट्स का एक कलेक्शन मुंबई में रिकॉर्ड 1.7 मिलियन डॉलर में बिका है। यह नीलामी में किसी भी भारतीय ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट के लिए अब तक की सबसे ज़्यादा कीमत है। करीब 1.7 मिलियन डॉलर में बिके इन नोट्स की भर्ती य मुद्रा में कीमत लगभग 16.2 करोड़ रुपये है।

मुंबई के ऑक्शन हाउस सैफ्रोनआर्ट के मुताबिक, यह कलेक्शन गांधी के करीबी सहयोगी आनंद टी हिंगोरानी के परिवार ने रखा था। इस कलेक्शन में 688 नोट्स गांधी ने हिंगोरानी की पत्नी विद्या को उनकी मौत के बाद लिखे थे, जिन्हें बाद में ‘ए थॉट फॉर द डे’ नाम की किताब में इकट्ठा किया गया।

ये नोट्स 1944 और 1946 के बीच लिखे गए थे और इनमें सच्चाई, भगवान और अहिंसा जैसे अलग-अलग विषयों पर गांधी जी के विचार शामिल हैं। सैफरन आर्ट ने एक बयान में कहा कि ‘ए थॉट फॉर द डे’ 1.7 मिलियन डॉलर में बिका, जो नीलामी में किसी भारतीय ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट की बिक्री का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

आनंद टी हिंगोरानी के कलेक्शन की इस नीलामी में गांधीजी का पोर्टेबल चरखा और अन्य निजी दस्तावेज भी शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सैफ्रोनआर्ट के सह-संस्थापक दिनेश वजीरानी ने एक बयान में कहा, ‘इस संग्रह को विशेष रूप से आकर्षक बनाने वाली बात यह है कि इसमें भारत के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण हस्तियों में से एक को एक करीबी, व्यक्तिगत रिश्ते के नजरिए से देखने का अवसर मिलता है।’

नीलामी घर ने आगे कहा कि यह बिक्री गांधी के जीवन और विरासत में बनी रहने वाली रुचि और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक से जुड़ाव प्रदान करने वाली प्राथमिक स्रोत सामग्री के विशेष आकर्षण को रेखांकित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *