गजब की क्राइम-थ्र‍िलर वाली स्टोरी में ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ का ट्रेलर ओटीटी पर तहलका मचा रहा है

ओटीटी पर शुक्रवार को एक नई क्राइम थ्र‍िलर फिल्‍म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्‍म में न‍िम‍िषा सजयन के साथ बरुण सोबती और आयुष्‍मान पुष्‍कर हैं।

इस 2 मिनट 17 सेकेंड के ट्रेलर में मुख्य किरदार बेबी सबको खुश रखने की हर कोशिश करती नज़र आती है। क्यूंकि बेबी एक पुलिसकर्मी है इसलिए उसकी ज़िंदगी बाक़ियों से अलग है। घर-परिवार के अलावा समाज भी उसे अलग नज़ारिए से देखता है और उसके लिए स्पेस तंग होता जाता है।

ओटीटी पर आ रही इस नई क्राइम-थ्र‍िलर फिल्‍म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ का ट्रेलर बेहद उत्‍सकुता जगाने वाला है। इसमें बबीता मध्‍य प्रदेश के रीवा में अपनी भाभी की गोदभराई में जाने के लिए छुट्टी लेना चाह रही है। इसी दौरान वह अपने बचपन के दोस्त बंसी से मिलती है। अचानक ही खबर मिलती है कि बंसी की हत्या हो गई है।

‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ में निमिषा सजयन के साथ बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर लीड रोल में हैं। इस फिल्‍म के एग्‍जीक्‍यूटिव प्रोड्यूसर ‘पाताल लोक’ और ‘कोहरा’ जैसी वेब सिरीज़ के लिए लोकप्रियता हासिल कर चुके सुदीप शर्मा हैं। अंबिका पंडित के डायरेक्‍शन में बनी इस कहानी को अमिता व्‍यास ने लिखा है। इस प्रोड्यूसर सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्रा, टीना और थारवानी हैं।

साथी उसे गंभीरता से नहीं लेते। समाज और उसके अपने परिवार के लोग उसे जज करते रहते हैं। ससुराल वालों की बेरुखी, पति की उदासीनता और स्थानीय पुलिस की लापरवाही के बावजूद, निमिषा का किरदार ‘बेबी’ चुपके से अपने केस की जांच करती है। लेकिन इस दौरान उसे परिवार के एक धोखे का पता चलता है। यह बेबी की अपनी आवाज, हिम्मत और एक पुलिसकर्मी के तौर पर पहचान बनाने की कहानी है।
ट्रेलर से कहनी का जो सार मिलता है, उसमें हम देखते हैं कि बबीता सिंह उर्फ ‘बेबी’ अपने सीनियर (राजेश कुमार) को खुश करने की कोशिश कर रही है। वह सीनियर के बाइक से पुलिस स्टेशन में घुसते हुए वीडियो बनाती है। उसका मकसद अपनी छुट्टी मंजूर करवाना है, ताकि वह ससुराल जा सके। लेकिन सीनियर इतने से खुश नहीं होता और उससे ऐसी चीजें करने को कहता है जो नैतिकता से परे है। आखिरकार बेबी को सस्पेंड कर दिया जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ एक क्रइाम थ्र‍िलर फिल्‍म है जो इसी महीने 28 अगस्त 2026 को रिलीज़ हो रही है। यह ओटीटी फिल्म अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *