‘बंटवारा 1947’ इन्तिज़ार करते दर्शकों के बीच इसके तेज़ार ने और भी उत्सुकता बढ़ा दी है। टीज़र के रिलीज होने के बाद से इस फिल्म की चर्चा ने अपना दायरा बढ़ा लिया है।
इस एक मिनट पांच सेकंड के टीज़र की शुरुआत आमिर खान की आवाज़ से होती है। यहां आमिर बताते हैं कि भारत को 200 साल के लंबे संघर्ष के बाद आज़ादी मिली, लेकिन देश के कड़वे और क्रूर विभाजन ने उसे गहरे ज़ख्म भी दिए।
हिम्मत, बलिदान और इंसानी जज्बे की इस कहानी के दमदार टीज़र के रिलीज होने के साथ ही इसकी रिलीज़ डेट भी सामने आ गई है। दुनिया भर के सिनेमाघरों में इसे ‘पार्टीशन डे’ के मौके पर 14 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाएगा।
फिल्म जाने माने लेखक असगर वजाहत के नाटक- जिस लाहौर नईं वेख्या.. पर आधारित है। उन्होंने फिल्म के डायलॉग भी लिखे हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है।
’बंटवारा 1947′ का यह टीजर दर्शकों को इतिहास के उस दौर की याद दिलाता है जब आज़ादी तो मिली थी मगर बंटवारे के ज़ख्म के साथ। इस दर्दनाक बंटवारे ने एक देश को बांट दिया और हमेशा के लिए करोड़ों जिंदगियों को बदल कर रख दिया।
अपने दमदार डायलॉग्स और दिल को छू लेने वाले इमोशनल बैकग्राउंड के साथ यह टीज़र इतिहास के सबसेदर्दनाक चैप्टर के साथ उम्मीद और नरमी के जज्बे को दिखाता है। कहानी के केंद्र में जो हीरो है वह डर और नफरत से ऊपर उठकर असाधारण बहादुरी की मिसाल बनता है।
’बंटवारा 1947′ में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे शानदार कलाकार हैं। इस फिल्म के साथ करीब तीन दशकों के बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की बहुप्रतीक्षित वापसी हुई है।
‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ के बैनर तले बनी ‘बंटवारा 1947’ का म्यूजिक ए आर रहमान ने तैयार किया है, जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म ‘पार्टीशन डे’ के मौके पर 14 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।