यूपी में तेज धूप, गर्मी और उमस के बीच भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह में गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। शनिवार को भी तापमान में आंशिक वृद्धि के आसार हैं। बारिश की संभावना एक सप्ताह तक नहीं है।
बीते दिन यानी शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई जो एक दिन में 40.4 डिग्री से बढ़कर 41.3 डिग्री पहुंच गया। शनिवार को भी प्रदेश भर के सभी जिलों में तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी ऐसा ही तापमान रहने की उम्मीद है, इसमें आंशिक वृद्धि भी हो सकती है। साथ ही शनिवार से लू चलने की भी संभावना जताई जा रही है।
राजधानी में लगातार तीसरे दिन तापमान में बढ़ोतरी का क्रम बना रहा। तेज धूप, गर्मी और उमस ने आमजन को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में बढ़ोतरी का यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग की मानें तो राज्य में फिलहाल मानसून की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। अगले एक सप्ताह तक लू का असर बना रहेगा। वहीँ पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह तक रहेगा लू के साथ ज्यादातर जिलों में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी की भी उम्मीद है ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी से पता चला है कि अगले एक सप्ताह के दौरान सीमित छिटपुट मौसम गतिविधियों के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश के पूर्वी मध्यवर्ती एवं दक्षिणी भाग में लू चलने के आसार हैं। दो दिन में एक से दो डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा। साथ ही प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार भी हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक़, शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला बांदा रहा और यहां तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रयागराज में बीते दिन का तापमान 43.6 डिग्री और वाराणसी में 43 डिग्री दर्ज किया गया।
तापमान में अभी थोड़ी और वृद्धि हो सकती है। फिलहाल एक सप्ताह तक बारिश के भी आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री और न्यूनतम 29.8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और बुधवार को 39.6 डिग्री रहा। इस तरह दो दिन में राजधानी के तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।