शेखर सुमन ने कॉमेडी के बहाने कॉकरोच जनता पार्टी के साथ सरकार को भी लिया निशाने पर

शेखर सुमन एक बार फिर से अपने फॉर्म में लौट आये हैं और अपने पुराने अंदाज़ में सरकार की फिरकी ले रहे हैं। अपने शो ‘शेखर टुनाइट’ के ताजा एपिसोड में उन्‍होंने इस बात कॉकरोचों के ज़रिए सरकार को बनाया है।

शेखर सुमन तंज कसते हुए कहते हैं कि देखो उम्‍मीदें तो जगा दी हैं, बस पलट मत जाना। शो में शेखर ने सरकार के साथ अरविंद केजरीवाल पर भी कटाक्ष किया है।

अपने यूट्यूब चैनल पर शो ‘शेखर टुनाइट’ के 5वें एपिसोड में मनोज बाजपेयी, शेखर सुमन के मेहमान बनकर आए थे। वैसे तो शो 12 जून को सामने आया था मगर अब सोशल मीडिया पर इस शो के क्‍लिप्‍स वायरल हो रहे हैं।

शो होस्‍ट शेखर सुमन अभी तक बड़े दिलचस्‍प में कॉकरोच जनता पार्टी और इसके मुख‍िया अभ‍िजीत दीपके के सपोर्ट में बोलते आए हैं, वहीं अपने शो ‘शेखर टुनाइट’ के नए एपिसोड में उन्‍होंने दोनों को जमकर रोस्‍ट किया। अपने पुराने अंदाज में बोलते हुए वह कहते हैं, ‘प्रिय कॉकरोचों’ से विनती की है कि वह जंतर मंतर पर पहुंच तो गए हैं, देश की जनता में उम्‍मीदें भी जगा दी हैं, लेकिन वहां से पलट ना जाएं।’

आगे शेखर सुमन कहते हैं कि जंतर मंतर का पलटने का पुराना इतिहास रहा है। यह कहते ही उन्‍होंने लगे हाथ अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी पर जमकर कटाक्ष किया। इसी शो में उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के मुख‍िया अभ‍िजीत दीपके के तपती धूप में बेहोश होने पर तंज कसने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को भी निशाने पर लिया।

सोशल मीडिया पर शेषक के इन कमेंट की क्लिप खूब वायरल हो रही हैं। ऐसी ही एक क्‍ल‍िप में शेखर सुमन कह रहे हैं, ‘मेरे प्रिय कॉकरोचों, उम्‍मीदें तो आपने जगा दी हैं, अब आपसे बस इतना आग्रह है, निवेदन है… जंतर मंतर से छू मंतर मत हो जाइएगा। मतलब, पलट मत जाइएगा… क्‍योंकि जंतर मंतर का पलटने का पुराना इतिहास है। देख‍िए ना… केजरीवाल जी यहां से कह के गए कि राजनीति में नहीं जाऊंगा, फिर पलट गए। बोले… सरकारी मकान नहीं लूंगा, नहीं नहीं नहीं… फिर पलट गए। बोले सरकारी गाड़ी नहीं लूंगा, फिर पलट गए।’

आगे वह कहते हैं, ‘क्‍योंकि कॉकरोच अगर एक बार पलट गया, तो फिर सीधा नहीं हो सकता, जब तक किया ना जाए। बस एक सलाह है हमारी… कि जिंदा लोकतंत्र में आवाज जिंदा रहनी चाहिए। मानना है तो मानिए, वरना औंधे पड़े-पड़े हाथ-पैर मारते रहेंगे…. फिर आप का झाड़ू भी कुछ नहीं कर पाएगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *