होर्मुज स्ट्रेट के खुलने से पेट्रोल और डीजल के दाम घटने की संभावना बढ़ सकती है

होर्मुज स्ट्रेट के खुलने से व्यापार की आवाजाही पर लगा प्रतिबन्ध हट गया है। अब एक बार फिर से हालत सामान्य होने की उम्मीद की जा सकती है।बीते एक मार्च के बाद से पहली बार कच्चे तेल की कीमतों में 80 डॉलर प्रति बैरल के मनोवैज्ञानिक स्तर की कमी हुई है। हालांकि इस बीच देश में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार, 17 जून 2026 के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल के भाव जब भी बदलते हैं, टी इसका अपडेट सुबह 6 बजे कर दिया जाता है।

उपभोक्ता पेट्रोल-डीजल का ताज़ा दाम एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए How to check diesel petrol price daily का मैसेज करना होगा। मैसेज के बाद RSP लिख कर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें।

बीपीसीएल उपभोक्ता यह जानकारी RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज हासिल कर सकते हैं। जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल और डीज़ल के दाम पता कर सकते हैं।

बताते चलें कि इस साल पहली मार्च के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि क्रूड ऑयल का रेट 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

मई महीने में पेट्रोलियम कंपनियों ने चार बार दाम बढ़ाए हैं कीमत में यह बढ़ोत्तरी महज 11 दिनों में हुई है। याद दिला दें कि सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल की कीमत में 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे इज़ाफ़ा किया गया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे बढ़ाए गए। मई की 25 तारीख को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा हुआ और तबसे इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बुधवार यानी आज की बात करें तो सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमत में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान-अमरीका विवाद के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हुआ है।

इस बीच ईरान-अमरीका के मध्य होर्मुज स्ट्रेट को खोलने पर सहमति बनने से एक बार फिर से होर्मुज के रास्ते जहाजों की आवाजाही शुरू हो गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा का कहना है कि अभी भी सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को हर लीटर पेट्रोल की बिक्री पर 3 रुपये का नुकसान है। डीजल की बिक्री पर यह नुकसान 27 रुपये प्रति लीटर का है। उनके मुताबिक़, लागत से कम कीमत पर ईंधन बेचने की वजह से इस समय हर रोज ओएमसीज को 600 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।
बीते 18 मई को हर रोज का घाटा 750 करोड़ रुपये था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *