साल 2025 के लिए खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड्स की घोषणा कर दी है। भारत में प्रत्येक वर्ष खेलों में शानदार परफॉर्मेंस के लिए खिलाड़ियों को नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड्स से सम्मानित किया जाता है।
‘अर्जुन अवॉर्ड’ के लिए 17 खिलाड़ियों को चुना गया है। इन खिलाड़ियों में कोई क्रिकेटर शामिल नहीं है। इसके अलावा पांच कोचों को ‘द्रोणाचार्य अवॉर्ड’ के लिए चुना गया है। इनमें से 3 कोच नियमित श्रेणी में और 2 कोच लाइफटाइम योगदान श्रेणी में चुने गए हैं।
बीते दिन यानी 18 अगस्त 2026 को खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2025 का ऐलान किया।
भारत सरकार द्वारा विभिन्न कैटेगरी में खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को अवॉर्ड देने का फैसला किया गया है। यह फैसला देश के सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमिटी की सिफारिशों के आधार पर किया गया।
गौरतलब है कि इस बार किसी भी खिलाड़ी को ‘खेल रत्न अवॉर्ड’ नहीं दिया गया है। बताते चलें कि ‘अर्जुन अवॉर्ड’ उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने पिछले चार वर्षों में खेल के मैदान में लीडरशिप, स्पोर्ट्समैनशिप और अनुशासन का प्रदर्शन किया है। यह केवल तीसरी बार है जब किसी भी खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित नहीं किया गया है। इससे पहले साल 2008 और 2014 में भी ऐसा ही हुआ था।
इस अवार्ड सम्मान की विशेषता यह है कि भारतीय खेल जगत में प्रतिभा अब केवल कुछ चुनिंदा खेलों तक सीमित नहीं रह गई है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की सूची में पारंपरिक खेलों के साथ शतरंज, पैरा स्पोर्ट्स, रोइंग और शूटिंग के खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है।
पैरा खिलाड़ियों की उपलब्धियों को राष्ट्रीय सम्मान जहाँ समावेशी खेल संस्कृति की दिशा में भी विशेष है वहीँ एथलेटिक्स सहित हॉकी, बैडमिंटन, कबड्डी और शतरंज के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है।
अर्जुन पुरस्कार 2025 के खिलाड़ी और खेल का नाम
1. तेजस्विन शंकर- एथलेटिक्स
2. मोहम्मद अजमल- एथलेटिक्स
3. प्रियंका गोस्वामी- एथलेटिक्स
4. ट्रीसा जॉली- बैडमिंटन
5. पल्लेला गायत्री गोपीचंद- बैडमिंटन
6. नरेंद्र- बॉक्सिंग
7. विदित संतोष- शतरंज
8. दिव्या जितेंद्र देशमुख- शतरंज
9. धनुष श्रीकांत डेफ- शूटिंग
10. लालरेमसियामी- हॉकी
11. राजकुमार पाल- हॉकी
12. सुरजीत- कबड्डी
13. पूजा- कबड्डी
14. रुद्रांश खंडेलवाल पैरा-शूटिंग
15. एकता भ्याण पैरा- एथलेटिक्स
16. अरविंद सिंह- रोइंग
17. अखिल श्योराण- शूटिंग
अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) 2025
1. आई अरुमैनायगम- फुटबॉल
द्रोणाचार्य पुरस्कार 2025
1. परवीर सिंह- एथलेटिक्स
2. छोटे लाल यादव- बॉक्सिंग
3. नेहा नंदकुमार चव्हाण- शूटिंग
लाइफटाइम श्रेणी
1. धर्मेंद्र सिंह यादव- बॉक्सिंग
2. वीरेंद्र कुमार- कुश्ती