वेंकी अटुलरी निर्देशन में बनी फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म दुनियाभर में अबतक शानदार कमाई के आंकड़े दे रही है।
सूर्या की फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कमाई ने संकेत दे दिए हैं कि फिल्म फैंस पर छाने में कामयाब हुई है। दर्शक इस फिल्म में सूर्या की एक्टिंग को खूब सराह रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 150 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं फिल्म ने दो दिन में ही 100 करोड़ क्लब में इंट्री ले ली थी। यह जानकारी खुद मेकर्स ने पोस्ट के ज़रिए साझा की। पोस्ट के माध्यम से दिया गया अपडेट इस तरह रहा- ये हैं संजय विश्वनाथ और उनकी कामयाबी। सिर्फ 4 दिनों में दुनियाभर में 150 करोड़ ग्रॉस की कमाई।
सैकनिल्क की रिपोर्ट देखें तो पाते हैं कि फिल्म का नेट कलेक्शन 65.95 करोड़ रहा जबकि ग्रॉस कलेक्शन 76.27 करोड़ तक पहुंचा। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फिल्म ने 15.35 करोड़ की कमाई थी। इस फिल्म को 5,034 शोज मिले और इस तरह इसे 42.2 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली।
दूसरे दिन फिल्म ने 22.25 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म को दूसरे दिन 5,157 शोज मिले जो 59 परसेंट ऑक्यूपेंसी दिखाती है। फिल्म तीसरे दिन 20.55 करोड़ की कमाई के साथ 4,876 शोज में 53.2 परसेंट ऑक्यूपेंसी का नतीजा देती है। वहीँ चौथे दिन की बात करें तो इस फिल्म ने 7.80 करोड़ का बिजनेस किया। हालाँकि फिल्म को चौथे दिन 4,962 शोज मिले जिसमे 27.9 परसेंट ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई।
फिल्म में सूर्या संजय विश्वनाथ की भूमिका में नायक शादी नहीं करना चाहता है लेकिन परिवार के दबाव में वो सेरोगेसी के जरिए एक बच्चे का पिता बनता है। ममिता बैजू ने सेरोगेट मदर (मैडी) का किरदार बखूबी निभाया है। फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है तो पता चलता है कि बच्चे को एक गंभीर बीमारी है। यह बीमारी दोनों को करीब लाती है।
रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म ने सूर्या की हालिया हिट फिल्म ‘करुप्पू’ को भी पीछे कर दिया है। ‘करुप्पू’ ने दुनियाभर में चार दिनों में 141 करोड़ की कमाई की थी। वहीँ इस फिल्म ने 300 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।
फिल्म विश्वनाथ एंड सन्स को वेंकी अटुलरी ने डायरेक्ट किया है। सितारा एंटरटेनमेंट्स ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है जबकि फिल्म सिर्फ तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की गई है। अन्य कलाकारों की बात करें तो सूर्या के अलावा इसमें ममिता बैजू, राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन भी हैं।