पुराने सितारों के साथ कॉमेडी का नया पैकेज पेश करता ‘धमाल 4’ का मजेदार ट्रेलर

टी सिरीज़ के बैनर तले बनी फिल्म ‘धमाल 4’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अपनी पिछली परंपरा को बरक़रार रखते हुए एक बार फिर यह फिल्म कॉमेडी के साथ एक्शन की डबल डोज लेकर आई है। यह फिल्म 10 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म ‘धमाल 4’ के ट्रेलर में एक बार फिर से अजय देगवन के साथ रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी के अलावा पुरानी स्टार को देखा जा सकता है। इस बार ‘धमाल 4’ की टीम एक बार फिर से खजाने की खोज में में कुछ नए लोगों के साथ शामिल होती है। इस खोज के समनांतर इनकी लव स्टोरी भी जारी है।

धमाल 4 के निर्देशक इंद्र कुमार हैं। इस फिल्म में रवि किशन, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद के अलावा भी एक बड़ी स्टार कास्ट मौजूद है। इस ट्रेलर में बड़ी ही शानदार लोकेशन के दर्शन कराए गए हैं। ट्रेलर से अंदाजा होता है कि फिल्म में समंदर,पहाड़ और जंगल के साथ रोमांस और कॉमेडी का मज़ा मिलने वाला है।

इन सुन्दर लोकेशन पर अजय देवगन और उनकी टीम बड़ी ही अजीब स्थिति में फंसे हुए नजर आते हैं। अजय देवगन को डॉल्फिन की सवारी करता हुआ भी देखा जा सकता है। मगर इन सबके बीच कॉमेडी भी जारी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *