दिल की सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है तरबूज-रिसर्च

तरबूज एक ऐसा फल है जिसे गर्मी के मौसम में शायद की कोई खाने से इंकार करे। रसीला ठंडा और मीठा फल शरीर को ठंडक देने के साथ डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। यही कारण है कि गर्मी का पारा बढ़ते के साथ तरबूज की मांग भी तेजी से बढ़ने लगती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गर्मियों में इसे रोज़ाना डाइट का हिस्सा बनाने से शरीर को ताजगी और ऊर्जा मिलती है।

क्यूंकि तरबूज में लगभग 92 फीसद पानी होता है, इसलिए यह शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यही कारण है कि गर्मियों में इसे खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन इसकी खूबियां सिर्फ पानी तक सीमित नहीं है।

पिछले दिनों होने वाली एक रिसर्च में पता चला है कि रोजाना तरबूज खाने वाले लोगों की डाइट ज्यादा हेल्दी और बैलेंस होती है। इसमें मौजूद पानी, विटामिन्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ अंदर से पोषण भी देते हैं। रिसर्च के अनुसार, इसे नियमित खाने से शरीर को जरूरी विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं और डाइट भी ज्यादा हेल्दी बनती है।

इस फल की एक और खूबी का ज़िक्र किया जाए तो वह यह है कि तरबूज कम कैलोरी वाला फल है, इसलिए ये वजन काबू करने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है। इसके अलावा तरबूज में पाया जाने वाला गहरा लाल रंग लाइकोपीन नाम के शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी की जानकारी भी देता है। लाइकोपीन शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद कर सकता है और दिल से जुड़ी समस्याओं के खतरे को घटाने में सहायक माना जाता है।

इसमें विटामिन A, विटामिन C, मैग्नीशियम, पोटैशियम और लाइकोपीन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं और गर्मी के असर को कम करने में भी सहायक माने जाते हैं।

एक क्लिनिकल ट्रायलसे यह भी पता चला कि शोध में शामिल लोगों को दो हफ्तों तक रोज तरबूज का जूस दिया गया। नतीजे आने पर पता चला कि इससे रक्त वाहिकाओं के काम में सुधार देखने को मिला। इस बारे में विशेषज्ञ कहते हैं कि तरबूज में मौजूद L-citrulline और L-arginine नाम के प्राकृतिक यौगिक शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाने में मदद करते हैं। यह तत्व रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं।

मगर ध्यान रहे कि इसका किसी भी फायदे की नियत से सेवन करने के लिए ज़रूरी है कि अपने डायट एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *