इस कम बजट वाली हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 80 मिलियन डॉलर

यहाँ ज़िक्र किया जा रहा है एक ऐसी फिल्म का जिसे बनाने वाले मात्र 26 साल के यूट्यूबर हैं। यह उनके करियर की पहली फिल्म है। इस फिल्म को उन्होंने सिर्फ 20 दिनों में बनाया है और बजट की बात करें तो यह 750,000 डॉलर में बनी है।

इसी वर्ष 15 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई मात्र एक घंटे 48 मिनट की आर रेटेड हॉरर-थ्रिलर को यूट्यूबर से फिल्ममेकर बने करी बार्कर (Curry Barker) ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है। मुख्य भूमिका में माइकल जॉनस्टन और इंडे नवारेटे हैं। कहानी ‘द मंकीज पॉ’ वाली क्लासिक थीम पर आधारित है, एक साधारण लड़का अपनी क्रश को हासिल करने के लिए ‘वन विश विलो’ नाम के जादुई खिलौने को तोड़ता है। उसकी इच्छा पूरी होती है, लेकिन जल्द ही वो प्यार जुनून, स्टॉकिंग और डरावने अंधेरे में बदल जाता है।

हैरानी की बात यह है कि इस कम बजट की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने रिलीज होने के सिर्फ 2 हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 80 मिलियन डॉलर की कमाई कर डाली है।

इस फिल्म की कामयाबी पर फिल्म के 26 साल के डायरेक्टर करी बार्कर का कहना है कि जब हमने यह फिल्म बनाई थी, तो हमें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि क्या होने वाला है।उन्होंने बताया कि टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेना भी अविश्वसनीय था।

केरी बार्कर ने कहा कि अभी मेरे पास जो मौके हैं, वे काफी अविश्वसनीय हैं, लेकिन मैं अभी उसी पर फोकस कर रहा हूं जो मेरे लिए जरूरी है। यह ध्यान देने वाली बात है कि फिल्म ‘ऑब्सेशन’ हॉलीवुड में एक बड़े बदलाव का हिस्सा है, जहां यूट्यूबर्स फिल्म इंडस्ट्री में तेज़ी से एक खास जगह बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *