रणदीप हुड्डा स्टारर बेहद लोकप्रिय सिरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ के दूसरे सीजन को कुल 10 एपिसोड के साथ पेश किया गया है। इस सिरीज़ ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। यह इस समय दर्शकों की पहली पसंद बन चुकी है और फिलहाल नंबर-1 के पायदान पर मजबूती से ट्रेंड कर रही है।
इंस्पेक्टर अविनाश का पहला सीजन साल 2003 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे खूब सराहा जा रहा है। सस्पेंस और जबरदस्त एक्शन वाला यह कंटेंट क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों का दिल जीतने में कामयाब है।
बेहतरीन क्राइम थ्रिलर जॉनर वाली वेब सिरीज की कहानी का प्लॉट एक जांबाज एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस ऑफिसर अविनाश मिश्रा के इर्द-गिर्द घूमता है। नए सीजन में पुलिस ऑफिसर मिश्रा जी के सामने पहले से कहीं ज्यादा बड़ी और खतरनाक चुनौतियां हैं।
अबकी कहानी में उनका मुकाबला तीन ऐसे शातिर दुश्मनों से है, जो हथियारों की अवैध तस्करी और एक बड़ा सिंडिकेट चला रहे हैं। इंस्पेक्टर अविनाश इस खतरनाक नेटवर्क को ख़त्म करने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं।
दूसरी तरफ बेखौफ और चालाक दुश्मन उनके परिवार तक पहुंच जाते हैं। इंस्पेक्टर और उनके दुश्मनों के बीच मुक़ाबले को जानने के लिए इस कहानी के साथ सफर करना होगा।
इस सिरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणदीप हुड्डा के अलावा उर्वशी रौतेला, जाकिर हुसैन, अमित स्याल और अभिमन्यु सिंह जैसे कई मंझे हुए कलाकार हैं। ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ को आईएमडीबी (IMDb) पर भी दर्शकों की तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इसे 7.6/10 की एक मजबूत रेटिंग दी गई है।
‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ अपनी कसी हुई पटकथा और सस्पेंस के कारण इस समय प्लेटफॉर्म पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है। इन सभी एपिसोड्स का मज़ा आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन कभी भी उठा सकते हैं।