अब दिन के साथ रात में भी बरकरार रहेगा गर्मी का कहर

पूरा देश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है और मानसून का इन्तिज़ार कर रहा है। उत्तर प्रदेश में सख्त गर्मी के साथ लू ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है। मौसम विभाग लखनऊ केंद्र ने अगले 72 घंटों के लिए 20 से अधिक जिलों में रेड अलर्ट और करीब 50 जिलों में वार्म नाइट चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने 23 मई तक ऐसे ही शुष्क मौसम के साथ गर्म पछुआ हवाओं के चलते की बात कही है। इस बीच उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाक़े बुंदेलखंड, ब्रज, पश्चिमी और पूर्वांचल के कई हिस्से बताए गए हैं।

वहीँ पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी लखनऊ में गर्म और शुष्क मौसमके साथ तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की जानकारी मिली है। वहीं कानपुर, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, बांदा और प्रयागराज में तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल सकती हैं।

21 और 22 मई के बीच लू का असर और तेज होने की बात कही गई है। इस दौरान रेड अलर्ट की श्रेणी में आने वाले जिलों की संख्या 23 से अधिक पहुंच गई।

मौसम विभाग का कहना है कि इस बीच मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटों में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा। जबकि आईएमडी ने 17 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 80 की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं।

आईएमडी की ओर से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत में तो भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच 17 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

जानकारी में कहा गया है कि अगले 12 घंटों के अंदर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मानसून का असर साफ देखा जा सकेगा। फिलहाल मानसून बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में अनुकूल परिस्थितियों के चलते धीरे-धीरे उत्तर और पूर्व की ओर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में इससे पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश बढ़ने की संभावना है। इस दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *