जनगणना-2027 में आज स्वगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया का अंतिम दिन

सात मई से शुरू हुई जनगणना प्रक्रिया के तहत स्वगणना के ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा दी गई थी। स्वगणना के फॉर्म भरने के मामले में आजमगढ़ टॉप पर है जबकि लखनऊ की गिनती उन शहरों में है जहाँ सबसे कम फॉर्म भरे गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अब तक प्रदेश के 44 लाख लोग स्वगणना के फॉर्म भर चुके हैं। जनगणना की मुख्य अधिकारी शीतल वर्मा ने मीडिया से कहा है कि जिन लोगों ने फॉर्म नहीं भरे हैं, उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

प्रक्रिया में परिवार को मुखिया को ce.census.gov.in पोर्टल पर जाकर लॉगिन कर फॉर्म भरना है। इस बारे में विभागीय अधिकारियों ने अपील है कि अधिक से अधिक लोग फॉर्म भरें।

प्रक्रिया के अगले चरण में कल यानी 22 मई से जनगणना कर्मी घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे। जनगणनाकर्मी से फार्म भरवाने के लिए परिवार के मुखिया को दस से पंद्रह मिनट का समय देना होगा। मुखिया को फॉर्म के सभी सवालों के जवाब देने होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि स्वगणना के फॉर्म भरने के मामले में आजमगढ़ टॉप पर है। अब तक यहाँ 2.64 लाख लोगाें ने फॉर्म भर दिए हैं। अन्य शहरों की बात करें तो शाहजहांपुर में 2.61 लाख जबकि बरेली में 2.51 लाख लोग फॉर्म भर चुके हैं।

इसके बाद मुरादाबाद का नंबर आता है और यहाँ 2.20 लाख, सोनभद्र में 1.59 लाख लोग स्वगणना की प्रक्रिया पूरी चुके हैं। वहीँ सबसे कम की बात करें तो इसमें लखनऊ भी शामिल हैं। लखनऊ में अभी तक केवल 84,158 लोगों ने ही फॉर्म भरे हैं। इसके अलावा कौशांबी में 12,537, हमीरपुर में 14,600, संतकबीरनगर में 14,874, गौतमबुद्धनगर में 15,543 व जालौन में 15,905 लोगों फॉर्म भरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *