बायोपिक ‘माइकल’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मात्र छह दिनों में 2,250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली। इस कमाई के साथ यह फिल्म साल की सबसे बड़ी बायोपिक बन गई है, जिसने 5 दिनों में ही 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म ने विदेशी बाजारों में 120.4 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1000 करोड़ से अधिक के कलेक्शन के साथ रिकॉर्ड ओपनिंग की है।
‘किंग ऑफ पॉप’ यानी माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ दुनिया ही नहीं भारत में भी शानदार कमाई कर रही है। माइकल का किरदार निभाने वाले जाफर जैक्सन की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा है। वही इस बायोपिक के संगीत को भी दर्शकों से जबरदस्त प्रशंसा मिल रही है।
बायोपिक माइकल ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया है। फिल्म अपनी रिलीज के छह दिन बाद भी दर्शकों को खींचने में कामयाब रही। माइकल जैक्सन के फैंस तो इसे देख ही रहे हैं खास बात यह है कि उनके बाद आने वाली नई नस्ल ने भी इस फिल्म को भरपूर पसंद किया है।
‘माइकल’ ने रिलीज के छठे दिन करीब 2.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह जानकारी Sacnilk की रिपोर्ट्स से सामने आई है। हालांकि पांचवें दिन की तुलना में कमाई में हल्की कमी देखने को मिली है मगर इसके बावजूद फिल्म सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
माइकल के बचपन के किरदार में जुलियानो क्रू वाल्डी (Juliano Krue Valdi) ने भूमिका निभाई है। यह एक युवा अमरीकी बाल कलाकार हैं। मुख्य किरदार की बात करें तो माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन इस रोल में जान डाल दी है। यह उनकी डेब्यू फिल्म भी है। जाफर को दर्शकों के समीक्षकों की भी सराहना मिली है। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने स्क्रीन पर माइकल जैक्सन की पर्सनैलिटी और डांस स्टाइल को बेहद शानदार तरीके से पेश किया है. वहीं
बायोपिक के देशभर में 2700 से ज्यादा शोज चलाए गए। वहीँ इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 11 प्रतिशत दर्ज की गई है। बायोपिक को लेकर दर्शक सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म की तारीफ करते नज़र आ रहे हैं। इनमे से अधिकतर का कहना है कि यह माइकल जैक्सन की जिंदगी को बेहद करीब से दिखाने वाली शानदार बायोपिक है। फिल्म की कहानी के साथ दर्शक म्यूजिक प्रेजेंटेशन और परफॉर्मेंस के भी दीवाने हो रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, भारत में इस फिल्म ने छह दिनों में करीब 23.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं भारतीय ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह 28 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। ट्रेड एक्सपर्ट्स इस फिल्म को लेकर कयास लगा रहे हैं कि आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है।