बजाज ऑटो इसी महीने अपनी दो बाइक्स लॉन्च कर रहा है। कंपनी का दावा है कि यह नया लॉन्च टू व्हीलर की दुनिया में इस बार उपभोक्ताओं के लिए काफी कुछ खास है। दोनों बाइक मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा आधुनिक और स्पोर्टी दिख सकती हैं, हालांकि पल्सर की पहचान वाली डिजाइन लैंग्वेज को बरकरार रखा जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, बजाज पल्सर 125 और पल्सर 150 का नया अवतार लॉन्च 24 अगस्त को है। वर्षों बाद आ रहे इस सबसे बड़े अपडेट में नया फ्रेम, मोनोशॉक सस्पेंशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कलर TFT डिस्प्ले जैसे कई आधुनिक फीचर्स मिलने की आशा है।
क्यूंकि लॉन्च से पहले इन बाइक्स के हवाले से जो ख़बरें आ रही हैं उसने टू व्हीलर के शौकीनों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। आइए जानें कि इन बाइक्स में क्या खास देखने को मिल सकता है।
जानकारी के मुताबिक़, बजाज ऑटो पल्सर 125 और पल्सर 150 को बड़े बदलावों के साथ भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी में है। कंपनी इन दोनों बाइक्स में डिजाइन से लेकर प्लेटफॉर्म और फीचर्स तक कई खास बदलाव का दावा कर रही है। यह अपडेट केवल कॉस्मेटिक बदलाव तक सीमित नहीं है। इस बार दोनों बाइक नए फ्रेम और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन पर जाएंगी, जबकि टॉप वेरिएंट्स में कलर TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलने की भी उम्मीद है।
नया प्लेटफॉर्म और मोनोशॉक सेटअप
सबसे बड़ा बदलाव की बात करें तो पल्सर 125 और पल्सर 150 में दोनों बाइक नए फ्रेम पर आधारित होंगी।
अब पुराने ट्विन-शॉक रियर सस्पेंशन के स्थान पर मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिया जाएगा। यह उम्मीद भी है कि फ्रंट में टेलीस्कोपिक फॉर्क्स जारी रहेगा।
मोनोशॉक सेटअप से बाइक की राइड क्वालिटी, स्टेबिलिटी और कॉर्नरिंग बिहेवियर में सुधार की भी उम्मीद है।
125-150सीसी प्रीमियम कम्यूटर सेगमेंट में यह एक महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है।
