चैन से चाय-बिस्किट खाने के लिए वरुण धवन ने खरीदा खेत

अभिनेता वरुण धवन ने एक नया खेत खरीदने के बाद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो साझा किया है। वरुण ने फैंस को इस वीडियो के माध्यम से एक खुशखबरी भी दी है जिस पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। वरुण के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, वरुण ने एक खेत खरीदा है। उन्होंने अपने खेत पर खड़े होकर चाय और बिस्किट का मजा लेते हुए वीडियो बनाया है। इस वीडियो को साझा करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने एक खेत खरीदा है।’

साझा किये गए वीडियो में वरुण धवन को कहते सुना जा सकता है, ‘ठीक है दोस्तों, मैं आप लोगों के साथ एक खबर शेयर करना चाहता हूं। ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैंने खेत लिया है। ये खेत।’

आगे वरुण कहते हैं, ‘मैंने इसे खरीदा है और मुझसे ये मत पूछना कि मैंने ऐसा क्यों किया। लेकिन इस मौसम में यहां खड़े होकर चाय और बिस्किट खाना… ये बिल्कुल शानदार है। यकीन नहीं हो रहा।’

इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने भी दिल खोल कर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। अधिकतर चाहने वालों ने उन्हें बधाई देने के साथ उनके इस फैसले को पसंद किया है।हालाँकि एक यूजर ने मजाक के अंदाज़ में यह भी कहा है कि वरुण को इसी खेत में अपनी अगली सुपरहिट फिल्म की शूटिंग करनी चाहिए।

वहीँ उनकी पोस्ट पर एक यूजर ने हेल्दी लाइफस्टाइल को प्रमोट करने के लिए उनको धन्यवाद लिखा है। एक अन्य यूजर ने इसे वरुण का अलग तरह का ‘फ्लेक्स’ बताया है।एक फैन ने तो यह भी लिखा, ‘आपने अपना खेत लिया, ये जानकर बहुत अच्छा लगा। बधाई हो VD। मैं दुआ करता हूं कि आपकी सारी इच्छाएं इसी तरह पूरी होती रहें।’

गौरतलब है कि वरुण धवन को पांच फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है। उन्हें स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष डेब्यू , बदलापुर (2015) और बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अक्टूबर ( 2018) और भेड़िया (2022) में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकित किया गया है।

वरुण के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े थीं। वहीँ इससे पहले वरुण सनी देओल की ‘बोर्डर 2’ में नज़र आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *