इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एक कांटे के मुक़ाबले में शिकस्त दे दी। लखनऊ ने यह बेहद फंसा हुआ मुक़ाबला अंतिम गेंद पर जीत लिया। मुकुल चौधरी ने 27 गेंद पर 54 रन बनाकर लखनऊ को हारे हुए मैच में जीत दिला दी।
आईपीएलएल के 15वें मैच में लखनऊ ने केकेआर को 3 विकेट से मात दे दी। लखनऊ की टीम को 182 रनों के लक्ष्य के पीछा करना था और उसने एक समय में 128 पर अपने 7 विकेट गवां दिए थे। मगर मुकुल चौधरी ने 27 गेंद पर 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को एक हारे हुए मैच में शनादर जीत दिला दी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
लखनऊ ने टॉस जीतकर केकेआर पहले बल्लेबाजी करने मौक़ा दिया। केकेआर ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। कप्तान रहाणे के 24 गेंद में 41, रघुवंशी 33 गेंद में 45, कमरून ग्रीन 24 गेंद में 32 और रोमान पावेल 24 गेंद में 39 रन बना सके। लखनऊ की तरफ से मोहम्मद शमी और दिग्वेश राठी कामयाब गेंदबाज रहे। शमी ने 4 ओवर में 27 रन दिए जबकि राठी ने 4 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
जिस समय मुकुल चौधरी बल्लेबाजी कर रहे थे उस समय लखनऊ को जीत के लिए 24 गेंद में 54 रनों की जरूरत थी। दूसरी ओर गेंदबाज आवेश खान थे। स्थिति देखकर ऐसा लग रहा था की केकेआर आसानी से ये मैच जीत जाएगी। लेकिन मुकुल ने अपने दम पर छक्के चौके लगाकर आवेश के साथ 24 गेंद पर 54 रनो की साझेदारी करके मैच को जीत लिया। जिसमें से मुकुल ने 21 गेंद में 52 रन बनाए, जबकि आवेश ने केवल एक रन का योगदान दिया। मुकुल ने अपनी परी में 7 छक्के और 2 चौके भी लगाए।
लखनऊ के लिए मुकुल चौधरी के अलावा आयूष बदोनी ने भी अच्छी परी खेली और 34 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ की तरफ से कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं खेल सका। ऐसे में एक समय लगा कि लखनऊ की टीम बड़ी आसानी से हर जाएगी। मगर मुकुल ने अपनी टीम को हार से बचा लिया।
कोलकाता के लिए स्पिनर सुनील नाराण और अनुकूल रॉय ने शानदार गेदबाजी की। नरेन ने 4 ओवर में केवल 13 रन खदेकर एक विकेट लिया, जबकि अनुकूल ने 4 ओवर में 32 रन देकर दो विकेट हासिल किए। जबकि तेज गेंदबाजी युनिट काफी खराब रही, जिसकी वजह से वो 182 रन को डिफेंड नहीं कर सके।
यर ऑफ द मैच से सम्मानित बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने आईपीएल 2026 में अपनी पहली विस्फोटक फिफ्टी लगाईं। राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले मुकुल मात्र उम्र 21 साल के है और राजस्थान के झुनझुनू से हैं। आईपीएल के मिनी ऑक्शन में एलएसजी ने मुकुल को 2.6 करोड़ में खरीदा था।