अरिजीत सिंह अभी प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास नहीं ले रहे, गायक ने बताई वजह

अरिजीत सिंह ने कुछ समय पहले बयान दिया था कि उन्होंने नए प्लेबैक असाइनमेंट लेना बंद कर दिया है। आज एक अन्य पोस्ट शेयर करते हुए अरिजीत ने अपने फ्यूचर प्लान की जानकारी दी है।

अरिजीत सिंह अभी प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास नहीं ले रहे, गायक ने बताई वजह

भले ही कुछ दिन पहले अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया हो, मगर उनके फैंस आने वाले समय में भी उनकी आवाज़ का लुत्फ़ ले सकेंगे। दरअसल अरिजीत ने आज एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है।

अपने भावुक संदेश में अरिजीत ने साफ किया है कि उनकी आवाज इतनी जल्दी गायब नहीं होगी। अरिजीत ने अपने एक्स अकाउंट में लिखा है कि वह नए गाने गाने के प्रोजेक्ट नहीं लेंगे, लेकिन पहले से रिकॉर्ड हुए या अधूरे कई गाने अभी भी रिलीज होते रहेंगे।

अपनी पोस्ट में सिंगर ने आगे लिखा, ‘पेंडिंग गानों की लिस्ट बहुत लंबी है। मुझे बहुत सारे गाने पूरे करने हैं। इतने अधूरे गाने हैं कि जब तक वे खत्म नहीं होते, रिलीज होते रहेंगे। शायद इस साल भर में, या अगले साल भी।’

साथ ही उन्होंने फैंस से किसी बहस में पड़ने के बजाए शांति बनाए रखने की भी बात कही है। इसके अलावा, सोशल मीडिया से दूर रहकर ध्यान, प्यार और अच्छे स्वास्थ्य पर फोकस करने की सलाह दी है। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, ‘और कौन जानता है कि आगे क्या होगा।’

याद दिला दें कि पिछले माह जनवरी में अरिजीत ने घोषणा की कि वे अब कोई नया प्लेबैक गाना नहीं गाएंगे। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि यह एक शानदार सफर था और अब वे इसे अलविदा कह रहे हैं। फिर भी, पहले से बने गाने और प्रोजेक्ट्स की वजह से उनकी आवाज फिल्मों में आती रहेगी।

फिलहाल अरिजीत की नै पोस्ट से उनके चाहने वाले खुश हैं। उनके लिए यह तसल्ली की कि आने वाले समय में भी वह अपने प्रिय सिंगर के गाने सुन सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *