मानव जाति के लिए असीमित सम्भावनाओं का द्वार है अंतरिक्ष- ब्रायन कॉक्स

संयुक्त राष्ट्र के बाहरी अन्तरिक्ष मामलों के कार्यालय (UNOOSA) ने बुधवार 29 अक्टूबर कोब्रायन कॉक्स को अन्तरिक्ष चैम्पियन मनोनीत किया है। संयुक्त राष्ट्र के नए अन्तरिक्ष चैम्पियन ब्रायन कॉक्सने अन्तरिक्ष के बारे में अधिक से अधिक जानकारी को मानव जाति के लिए “असीमित सम्भावनाओं” के द्वार खोलने जैसा बताया है। साथ ही उन्होंने इसे एक ऐसा क्षेत्र भी कहा है जो राष्ट्रों को आपस में सहयोग करने के लिए बाध्य करता है।

मानव जाति के लिए असीमित सम्भावनाओं का द्वार है अंतरिक्ष- ब्रायन कॉक्स

यूएन न्यूज़ के साथ बातचीत में प्रसारक और खगोल भौतिक विज्ञानी प्रोफ़ेसर ब्रायन कॉक्स ने कहा है कि वह अपनी नई भूमिका का उपयोग, अधिक से अधिक लोगों को यह समझाने के लिए करेंगे कि अन्तरिक्ष इतना महत्वपूर्ण और अदभुत क्यों है।

ब्रायन कॉक्स ने बताया कि उन्हें खगोल विज्ञान में रुचि थी। अपोलो 11 को जिस समय चन्द्रमा पर उतारा गया, तब उनकी आयु लगभग एक वर्ष थी। हालाँकि यह दृश्य उनकी याददाश्त में नहीं फिर भी उनके लिए महत्वपूर्ण है।

अन्तरिक्ष को ब्रायन कॉक्स ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में विकास की सम्भावना वाला एक प्रमुख क्षेत्र कहा और अनुमान जताया कि 2035 तक अन्तरिक्ष अर्थव्यवस्था का मूल्य लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर होगा, जोकि इस समय लगभग 6-7 सौ अरब डॉलर है।

उन्होंने यह भी कहा कि अन्तरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन उन जगहों में से एक है जहाँ हम सहयोग करते हैं क्योंकि हम ऐसा करना चाहते हैं. मगर, इसलिए भी क्योंकि हम मजबूर हैं, क्योंकि अन्तरिक्ष स्पष्ट रूप से किसी एक देश का हिस्सा नहीं है।

इसमें विस्तार की गुंजाईश बताते हुए उन्होंने असीमित सम्भावनाएँ जताई हैं और कहा कि यह हमें सहयोग करने के लिए भी मजबूर करता है। आगे उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसे एक कमी मान सकते हैं, लेकिन वह इसे अन्तरिक्ष का एक बड़ा फ़ायदा मानते हैं। उनके अनुसार इसके भरोसे हम एक ही दुनिया के रूप में सोचने को मजबूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *