मोहब्बत की निशानी ताजमहल के दीदार में शरद पूर्णिमा का चाँद, चार चाँद लगा देता है। इस बार 5 से 9 अक्टूबर तक आगरा आने वाले सैलानी फूल मून लाइट ताजमहल को देख सकेंगे।

शरद पूर्णिमा पर यमुना किनारे मेहताब बाग के पास स्थित एडीए प्वॉइंट से उसी दिन मून लाइट में ताजमहल का दीदार किए जा सकते हैं। इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक़ टिकट बुकिंग के पहले दिन सोमवार को ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है।
मून लाइट में ताजमहल देखने वाले जानते हैं कि शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की किरणें जब ताजमहल के संगमरमर पर पड़ती हैं तो यह इमारत झिलमिला उठती है। इस हुस्न के दीदार के लिए देशी और विदेश से आने वाले पर्यटकों की भारी संख्या हर साल यहाँ आती है और यही वजह है कि हर साल यह इमारत देश में पर्यटन के स्थानों के मामले में शीर्ष पर जगह बनाए हुए है।
ताज दर्शन के हवाले से सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एएसआई यानी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से हर पूर्णिमा पर पांच दिन मून लाइट में पर्यटकों के लिए ताजमहल खोला जाता है। वैसे यहाँ आने वालों का साल भर तांता लगा रहता है मगर सबसे ज्यादा पर्यटकों शरद पूर्णिमा की रात आने के ख्वाहिशमंद होते हैं।
इस साल शरद पूर्णिमा सात अक्टूबर को है। इस तिथि के दो दिन पहले से दो दिन बाद तक पर्यटक ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था भी है। वीडियो प्लेटफॉर्म से मून लाइट में पर्यटकों को ताजमहल का दीदार कराया जाएगा। एएसआई द्वारा की गई तयारी के तहत पर्यटक मून लाइट में ताजमहल के दीदार कर सकेंगे।
शरद पूर्णिमा के अवसर पर ताजमहल देखने के इच्छुक ऑनलाइन टिकट बुकिंग हेतु एएसआई की आधिकारिक वेबसाइट asi.payumoney.com पर अपनी बुकिंग करा सकते हैं। इसके लिए https://www.tajmahal.gov.in/visiting-hours.aspx से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
ताजमहल के इस दुर्लभ दीदार के लिए फीस की बात करें तो विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट 750 रुपये कीमत का है जबकि भारतीय पर्यटक इस टिकट 510 रुपए में ले सकते हैं। इसके साथ ही यमुना किनारे स्थित मेहताब बाग के समीप एडीए का ताज व्यू प्वॉइंट हैं। पर्यटक इस जगह से 50 रुपये की टिकट लेकर ताजमहलके दर्शन कर सकते हैं।
फूलमून लाइट और ताजमहल के बारे में जानकार बताते हैं कि ईमारत में जड़े पत्थर जब चाँद की रौशनी से चमकते हैं तो ऐसे में एक दिलकश औ अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इसे ‘चमकी’ कहते हैं। यह नज़ारा साल में केवल पांच दिन ही देखा जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि मून लाइट में ताजमहल देखने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग के ज़रिये एक दिन में 400 पर्यटक ही ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। इसके लिए पांच दिन तक रात आठ बजे से देर रात 12 बजे तक ताज दिखाने की व्यवस्था की गई है। सैलानियों के 50-50 के सामूह बनाकर ताजमहल में प्रवेश की व्यवस्था है और एक समूह को ताज के दीदार के लिए 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।












