ओडिशा में बिजली गिरने से 41 लोग मरे

भुवनेश्वर। ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में पिछले 2 दिनों में बिजली गिरने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई। ओडिशा आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष ने कहा कि शनिवार से अभी तक इस राज्य के 10 जिलों में बिजली गिरने से 41 लोगों ने अपनी जानें गंवा दी।

सबसे अधिक 8 लोग भद्रक जिले में मारे गए, जबकि 7 लोगों की मृत्यु बालेश्वर जिले में, 5 की खुरदा और 3 की मौत मयूरभंज में हुई। बाकी लोगों की मृत्यु अन्य जिलों में हुई है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विशेष राहत आयुक्त को पीड़ितों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

lightining

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *