ब्राजील को कोरोना वैक्सीन की 1.5 करोड़ डोज अगले दो महीनों में

रियो डि जैनिरो : ब्राजील को कोरोना वैक्सीन के 1.5 करोड़ डोज आगामी जनवरी-फरवरी में उपलब्ध होगी। डोज़ की ये पहली खेप एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड और फियोक्रूज (रियो डि जैनिरो ओस्वाल्डो क्रूज फाउंडेशन) द्वारा उपलब्ध कराइ जाएगी। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री एडुअर्डो पैजेलो ने दी।

नेशनल कांग्रेस को संबोधित करते हुए श्री एडुअर्डो पैजेलो ने कहा कि इनमें एक करोड़ डोज का पहले चरण में वितरण किया जायेगा। अपनी बात में उन्होंने आगे बताया कि उत्पादन प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के साथ फियोक्रूज अगले वर्ष की दूसरी छमाही में 1.60 करोड़ डोज तैयार करेगा। इस प्रकार वैक्सीन की कुल 2.60 करोड़ डोज से देश के नागरिकों को दो बार टीका लगाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *