फ्रांसीसी फिल्म ‘100इयर्स’: द मूवी यू विल नेवर सी’ एक ऐसी कहानी और कलाकारी है जिसे आज का कोई भी जीवित व्यक्ति कभी नहीं देख सकेगा। इस फिल्म की कहानी आज भी एक रहस्य बनी हुई है, जिसे फिल्म के लेखक और निर्देशक के अलावा कोई नहीं जानता।

यह फिल्म बन तो चुकी है, लेकिन आज कोई भी जीवित व्यक्ति इसे कभी नहीं देख पाएगा। का राज़ कुछ ऐसा है जो मेकर्स की शर्त से जुड़ा है। इस विज्ञान कथा फिल्म का निर्माण अभिनेता और लेखक जॉन माल्कोविच ने किया है। उन्होंने न केवल इस फिल्म को लिखा है, बल्कि इसमें मुख्य भूमिका भी निभाई है।
निर्देशक रॉबर्ट रोड्रिग्ज द्वारा निर्देशित यह लघु फिल्म दरअसल एक प्रयोगात्मक फिल्म है। यह एक दशक पहले 2015 में बनकर तैयार हुई थी। मगर मौजूदा दौर का कोई भी जीवित व्यक्ति इसे नहीं देख पाएगा क्योंकि यह फिल्म एक सदी बाद, 18 नवंबर, 2115 को रिलीज़ होगी।
बताते चलें कि यह प्रयोगात्मक फिल्म एक विज्ञापन भी है, जिसे फ्रांसीसी कंपनी रेमी मार्टिन के सहयोग से उनके प्रसिद्ध उत्पाद ‘कॉग्नेक लुई XIII’ Cognac Louis XIII) के प्रचार के लिए बनाया गया है।
कॉग्नेक दुनिया का सबसे दुर्लभ और सबसे शानदार पेय है, जिसे बनाने में 100 साल लगते हैं। इसी अवधारणा पर आधारित इस फिल्म को एक हाई-टेक तिजोरी में बंद करके उसमें एक स्वचालित टाइमर लगाया गया है, जो ठीक सौ साल बाद अपने आप खुल जाएगा।
अगर आप सोच रहे हैं कि इस फिल्म की कहानी क्या है, भविष्य में इसे कौन देखेगा, इसका प्रचार कैसे होगा और टिकट कब और कैसे मिलेंगे? तो आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के 1,000 टिकट पहले ही बिक चुके हैं।
इस फिल्म के लिए धातु से बने विशेष टिकट जारी किए गए हैं, जिन्हें खरीदने वाला परिवार पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाएगा ताकि जब 2115 में फिल्म रिलीज़ हो, तो इन टिकटों को रखने वाले लोगों के उत्तराधिकारी इस फिल्म के प्रीमियर में शामिल हो सकें।










