सोनाक्षी सिन्हा के साथ जहीर इकबाल की केमेस्ट्री कुछ ख़ास बयान कर रही है

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का नाम एक्टर जहीर इकबाल के संग जोड़ा जा रहा है। हालांकि दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को दोस्ती का रिश्ता बताया है। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तारीफ पर फाइनसब इनके रिश्ते को लेकर तरह तरह के क़यास लगा रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा के साथ जहीर इकबाल की केमेस्ट्री कुछ ख़ास बयान कर रही है

पिछले दिनों सोनाक्षी सिन्हा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। बर्थडे के कुछ दिन बाद जहीर ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया। ज़हीर ने इस पोस्ट के हवाले से दुनिया के सामने कह डाला है कि वह सोनाक्षी सिन्हा से प्यार करते हैं।

जहीर इक़बाल ने इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी फ्लाइट में स्नैक्स का मज़ा लेती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी के साथ इस वीडियो में जहीर इकबाल भी नजर आ रहे हैं। जहीर इकबाल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है- ‘जन्मदिन मुबारक हो सोन्ज…शुक्रिया मुझे ना मारने के लिए। आई लव यू..आपको ढेर सारा खाना, फ्लाइट्स, प्यार और खुशियां यूं ही मिलती रहें।’

वैसे सोनाक्षी सिन्हा ने इस मामले में अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *