दुनियाभर डिज़्नी पार्क घूमकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली सबसे कमउम्र बच्ची

अमरीका में एक साल की बच्ची ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। यह बच्ची दुनिया भर के सभी 12 डिज्नी थीम पार्कों का दौरा करने वाली अब तक की सबसे कम बच्ची है।

बूट्सी डैरिंगटन की उम्र इस समय साल और 140 दिन के लगभग है। इस उम्र में बूट्सी यह रिकॉर्ड बनाने और दुनिया के सभी डिज़्नी थीम पार्क घूमने पर बेहद उत्साहित है। बूटसी ने फ्रांस के डिज्नीलैंड पेरिस में 14 सितंबर 2026 को अपना रिकॉर्ड पूरा किया। यहाँ वह अपने माता-पिता जेस और स्टीव और अपने पांच वर्षीय भाई ब्रिग्स के साथ पहुंचीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बूट्सी की यह रिकॉर्ड बनाने वाली डिज्नी यात्रा, टोक्यो डिज्नीसी में रेंगने से लेकर पेरिस में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब जीतने तक, उनके चार साल पूरे होने से पहले ही पूरी हो चुकी है।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस छोटी बच्ची का यह सफ़र 2024 में जापान के ‘टोक्यो डिज़्नीसी’ से शुरू हुआ था। गौरलतब है कि उस समय बूट्सी इतनी छोटी थी कि ठीक से चल भी नहीं पाती थी।

बताते चलें कि यह परिवार, @WhereIsBriggs पर अपनी यात्राओं को साझा करता है। इतना ही नहीं, परिवार अपनी यात्रा के कई वर्षों के अनुभव साझा करते हुए छोटे बच्चों के साथ यात्रा को आसान बनाने के टिप्स भी साझा करता है।

बूट्सी की इस उपलब्धि का जश्न परिवार ने डिज्नीलैंड पेरिस में मनाया। यहाँ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक विलियम सिंडेन ने बूट्सी को आधिकारिक तौर पर सभी डिज्नी थीम पार्कों का दौरा करने वाली सबसे कम उम्र हस्ती घोषित किया।

बूट्सी की मां जेस ने मीडिया से बताया कि परिवार को बच्ची पर बहुत गर्व है और सभी 12 पार्कों का दौरा करना उनके लिए एक ‘खास सफर’ रहा है। इस परिवार ने 12 थीम पार्कों के अलावा जुलाई 2026 में हवाई में औलानी, ए डिज्नी रिसॉर्ट एंड स्पा में एक अतिरिक्त डिज्नी स्टॉप भी कवर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *