भारतीय रेल की तरफ से मुसाफिरों को सुविधा देने के लिए कई नियम बनाए हैं। आपात स्थिति होने पर पहला रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद भी आप टिकट बुक कर सकते हैं।
अगर आप भी इसी स्थिति का सामना कर रहे हैं या अचानक कोई यात्रा पर जाना पड़े तो, आखिरी वक्त में सीट की जांच करने पर आपको खाली टिकट मिल सकता है। दरअसल तत्काल टिकट का समय निकल जाने और चार्ट बनने के बाद जब कोई उम्मीद नहीं होती है , तब भी कुछ ट्रेनों में आखिरी समय में भी कंफर्म टिकट मिल सकता है।
रेलवे की ओर से टिकट संबंधी कई नियम बनाए गए हैं। इसी के तहत पहला रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद भी यात्री टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए बिलकुल अंत में सीट की जांच करने पर खाली टिकट मिल सकता है। यात्री इस टिकट के लिए करेंट अवेलिबिटी (Current Availability) के बुकिंग कर सकते हैं। इस सुविधा से ट्रेन रवाना होने से 15 मिनट पहले तक टिकट बुक किया जा सकता है।
पैसेंजर को इसके लिए ट्रेन की जानकारी रखनी होगी। अकसर अंतिम समय में टिकट कैंसिल होने की वजह से चार्ट बनने के बाद भी सीट खाली होती है। हालाँकि यह इत्तिफ़ाक़ है मगर कई बार ऐसा होता है। इस खाली सीट की उपलब्धता को रेलवे की वेबसाइट पर जाकर Current Availability के विकल्प में चेक कर सकते हैं। यदि आपको कोई सीट खाली दिखाई दे तो आप टिकट बुक कर सकते हैं।
यात्री को इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज देने की जरूरत नहीं है। कई बार तो सामान्य किराए से कम पर भी कुछ प्रतिशत छूट के साथ टिकट मिल जाती है। इसके अलावा यह सुविधा टिकट काउंटर पर भी जाकर चेक करके टिकट बुक करा सकते हैं।
इस सुविधा का लाभ वेटिंग टिकट पर यात्रा करने वाले मुसाफिर भी ले सकते हैं। अगर आप इमरजेंसी में सफर कर रहे हैं और आपके पास वेटिंग टिकट है तो ट्रेन में ड्यूटी पर मौजूद टीटीई भी कैंसिल सीट के आधार पर आपकी टिकट कन्फर्म कर सकता है।
टिकट बुकिंग के बावजूद भी अकसर यात्री अपनी सीट पर नहीं पहुँच पाटा है। ऐसे में भी टीटीई वेटिंग टिकट वाले मुसाफिर को सीट अलॉट कर सकता है। ऐसा रेलवेके नियम के अंतर्गत किया जाता है।