पहलवान साक्षी मलिक करेंगी अपने गुरु के बेटे से शादी

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में भारत को मेडल दिलाने वाली साक्षी मलिक जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने वाली हैं। साक्षी ने रियो ओलंपिक में ब्रोन्ज मेडल के साथ भारत का खाता खोला था। 24 साल की साक्षी महिला कुश्ती में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। आपको बता दें कि साक्षी ने अपने से एक साल छोटे पहलवान सत्यव्रत कादियान से शादी करेंगी।

sakshi

23 साल के सत्यव्रत हरियाणा के रोहतक में अखाड़ा चलाने वाले पहलवान सत्यवान के बेटे हैं। सत्यवान को अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है पहलवान सत्यव्रत 97 किलो भार वर्ग में खेलते हैं। सत्यवान कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को सिल्वर मेडल दिला चुके हैं। वो हाल ही में भारत केसरी दंगल में तीसरे स्थान पर रहे थे।

सत्यव्रत के पिता पहलवान सत्यवान ही साक्षी के गुरु हैं। खबरों के मुताबिक पहलवान सत्यवान के अखाड़े में ही साक्षी और सत्यव्रत पहली बार मिले और दोनों को प्यार हो गया। अब इन दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है। साक्षी के रियो ओलंपिक में जाने से पहले दोनों के परिवार की रजामंदी से इनका रिश्ता तय हो गया था। साक्षी का कहना है कि सत्यव्रत उनके अच्छे दोस्त हैं, जिन्होंने जिंदगी के हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *