दुनिया की सबसे छोटी आर्केड मशीन को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में मिली जगह

बेंगलुरु के 24 वर्षीय किरण पाटिल ने दुनिया की सबसे छोटी आर्केड मशीन बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जिसकी ऊंचाई केवल 24.85 मिमी (0.98 इंच) है।

दुनिया की सबसे छोटी आर्केड मशीन को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में मिली जगह

यह डिवाइस बनाने वाले किरण पाटिल एयरोस्पेस इंजीनियर हैं और उनकी बनाई मशीन पर स्पेस इनवेडर्स गेम चलता है। 20 जुलाई 2025 को तैयार की गई यह मशीन एक AA बैटरी से भी छोटी है, लेकिन यह ‘स्पेस इन्वेडर्स’ गेम चलाने में पूरी तरह सक्षम है। किरण पाटिल का कहना है कि उन्हें बचपन से ही इलेक्ट्रॉनिक्स में बहुत दिलचस्पी रही है और समय के साथ, इस जुनून ने उन्हें कई माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स प्रोजेक्ट्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को बताया कि उन्होंने पहले भी माइक्रोकंट्रोलर और डिस्प्ले से जुड़े कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोजेक्ट्स बनाए थे, लेकिन यह उनका पहला गेमिंग आर्केड प्रोजेक्ट है।

यह आर्केड मशीन 0.98 इंच ऊँची, 0.6 इंच लंबी और 0.59 इंच चौड़ी है। इसमें चार बटन हैं और यह क्लासिक आर्केड गेम स्पेस इनवेडर्स का एम्युलेटेड वर्शन चलाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि उनका आइडिया सबसे पहले कोविड-19 के दौरान आया, जिसके बाद उन्होंने एक शुरुआती प्रोटोटाइप बनाया लेकिन यह सिंपल था, और इसके सॉफ्टवेयर पार्ट को और डेवलप करना भी ज़रूरी था। यूनिवर्सिटी और काम की व्यस्तताओं के कारण, प्रोग्रेस कुछ समय के लिए रुक गई।

लेकिन 2025 की गर्मियों में, मैंने इस काम को जारी रखने का फैसला किया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस मौके पर किरण पटेल की कोशिशों को पहचान दी, और उनकी बनाई आर्केड मशीन को दुनिया की सबसे छोटी गेम मशीन घोषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *