दुनिया की पहली रंग बदलने वाली कार

अब आप अपनी कार का रंग खुद बदल सकते हैं। जर्मन कार निर्माता बीएमडब्ल्यू ने दुनिया की पहली रंग बदलने वाली कार पेश की है। अमेरिका के लास वेगास में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में दुनिया की पहली रंग बदलने वाली कार का अनावरण किया गया।

दुनिया की पहली रंग बदलने वाली कार

रंग बदलने के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिसके जरिए यूजर अपनी कार का रंग खुद बदल सकेगा। इस नए अंदाज में पेश की गई यह कार उपभोक्ताओं को खूब पसंद आ रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएमडब्ल्यूआईएस फ्लू को ब्लैक, ग्रे और व्हाइट में बदला जा सकता है और यह सब एप्लिकेशन के जरिए संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *