विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मदीना को ‘स्वस्थ शहर’ घोषित किया

सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 80 विभिन्न मानदंडों को पूरा करने के बाद मदीना को यह दर्जा दिया है। यह दर्जा उन शहरों को दिया जाता है जो शहरी स्वास्थ्य, पर्यावरण और कल्याण के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मदीना को 'स्वस्थ शहर' घोषित किया

इस अवसर पर एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मदीना क्षेत्र के गवर्नर प्रिंस सलमान बिन सुल्तान ने स्वास्थ्य मंत्री, फहद अल-जलाल से विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी मान्यता प्रमाणपत्र प्राप्त किया।

गवर्नर प्रिंस सलमान बिन सुल्तान ने इस अवसर पर कहा कि मदीना को दिया गया यह सम्मान राज्य के नेतृत्व द्वारा अपने नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के प्रयासों का प्रमाण है, जो विज़न 2030 के लक्ष्यों की दिशा में एक सकारात्मक वैश्विक प्रगति भी है।

गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ‘स्वस्थ शहर’ सूची में शामिल होने के लिए किसी भी शहर को 80 मानकों को पूरा करना होता है, जिनमें हरे-भरे पार्क, सुरक्षित पैदल पथ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन शामिल हैं।

इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सऊदी अरब के 14 और शहरों को भी स्वस्थ शहरों की सूची में शामिल किया है, जिनमें ताइफ़, तबुक, अद-दरियाह, उनैज़ा, जला जल, अल-मंदक, अल-जुमुम, रियाद अल-खबूरा और शरुरा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *