हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हों और देशभक्ति की भावना जगाएं- संस्कृति मंत्रालय

भारतीय संस्कृति मंत्रालय ने ‘एक राष्ट्रगान, एक झंडा और एक राष्ट्र’ की भावना के तहत स्वंत्रता दिवस की तयारी शुरू कर दी है। ‘हर घर तिरंगा’ विचार इस बार भी आज़ादी के जश्न का हिस्सा बनेगा। तीन साल पहले शुरू हुई इस पहल को देशभर में समाज के अलग-अलग वर्ग के लोगों के साथ जोड़कर एक जन आंदोलन का रूप दिया जा चुका है।

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हों और देशभक्ति की भावना जगाएं- संस्कृति मंत्रालय

79वें स्वतंत्रता दिवस पर इस 15 अगस्त को भारतीय संस्कृति मंत्रालय ने देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए संस्कृति मंत्रालय ने अपने सन्देश में लिखा- “हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हों और देशभक्ति की भावना जगाएं। तिरंगा स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण करें, दूसरों को 15 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करें और अपनी ‘सेल्फी विद तिरंगा’को ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर अपलोड करें।”

साल 2022 में भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया था। इस अभियान का मक़सद देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और उन्हें भारत की यात्रा और इस महान राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वालों की याद दिलाना है।

इस अभियान के तहत 23 करोड़ परिवारों ने अपने घरों में तिरंगा फहराया और 6 करोड़ लोगों ने ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड कीं। डाक विभाग ने अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए इस अभियान को देश के सुदूर कोने-कोने तक पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की।

साल 2022 की बात करें तो संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर 5 करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड की गई थीं। वहीँ अगले वर्ष इस अभियान के तहत 10 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईं।

साल 2023 में चंडीगढ़ में 5,885 लोगों की भागीदारी के साथ ‘राष्ट्रीय ध्वज लहराती हुई दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला की तस्वीर’ ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 2024 में 5 करोड़ से अधिक लोगों ने सेल्फी अपलोड की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *