हिरोशिमा परमाणु हमले पर जेम्स कैमरून को मिली अबतक की सबसे अच्छी कहानी

डायरेक्टर जेम्स कैमरून का कहना है कि ‘टाइटैनिक’ के बाद अब जाकर उन्हें कोई दमदार कहानी मिली है। हाल ही में अवतार के डायरेक्टर ने हिरोशिमा हमले पर लिखी बुक ‘घोस्ट्स ऑफ हिरोशिमा’ को लॉन्च किया था। इसे अमरीकी लेखक चार्ल्स आर पैलेग्रीनो ने लिखा है। उन्होंने 5 अगस्त को बुक की लॉन्चिंग पर फिल्म का एलान कर डाला है।

हिरोशिमा परमाणु हमले पर जेम्स कैमरून को मिली अबतक की सबसे अच्छी कहानी

अवतार के डायरेक्टर ने हिरोशिमा हमले पर ‘घोस्ट्स ऑफ हिरोशिमा’ लॉन्च के साथ-साथ इसपर फिल्म बनाने का एलान किया है। आज हमले को पूरे 80 बरस हो चुके हैं। वहीँ जेम्स कैमरून का कहना है कि ‘टाइटैनिक’ के बाद अब जाकर उन्हें कोई दमदार कहानी मिली है।

डायरेक्टर जेम्स कैमरुन ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी एक कॉपी शेयर करते हुए लिखा- ‘मैं घोस्ट्स ऑफ हिरोशिमा के प्रकाशन की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हूं, यह चार्ल्स पेलेग्रीनो की एक असाधारण नई पुस्तक है, जिस पर मैं फिल्म का निर्देशन करने के लिए उत्साहित हूं, मुझे अच्छी कहानियां बहुत पसंद आती हैं और टाइटैनिक के बाद से मुझे इतनी दमदार सच्ची कहानी नहीं मिली।’

कैमरून ने फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी ही है। अभी फिल्म के टाइटल का भी खुलासा नहीं हुआ है। न ही उन्होंने यह बताता है कि इसे वो खुद डायरेक्ट करेंगे या प्रोड्यूस करेंगे। जेम्स कैमरून ने अपनी पोस्ट के साथ एक वीडियो जरूर शेयर किया है, जिसमें घने बादलों के बीच एक प्लेन पर उड़ता दिख रहा है और इसके बैकग्राउंड में राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन (6 अगस्त 1945) की आवाज सुनाई दे रही है।

जेम्स कैमरून का कहना है कि ‘घोस्ट्स ऑफ हिरोशिमा’ पर उनके फिल्मी रूपांतरण का उद्देश्य दर्शकों को ‘इन हथियारों के दूसरे लोगों पर पड़ने वाले ‘बुरे प्रभाव की हक़ीक़त’ की याद दिलाना होगा, 80 सालों में आप बहुत कुछ भूल सकते हैं, यह एक ऐसा सबक है जिसे हम भूल नहीं सकते, हम इसे भूल नहीं सकते।’

बताते चलें कि 2022 में क्रिस्टोफर नोलान निर्देशित फिल्म ओपनहाइमर परमाणु बम और हमले की ही कहानी थी। जेम्स कैमरून की इस फिल्म पर बहस छिड़ चुकी है कि यह ओपेनहाइमर से प्रेरित है, जबकि डायरेक्टर ने इसे जापानी बमबारी के बाद की स्थिति न दिखाने के लिए ओपेनहाइमर को ‘नैतिक रूप से धोखा’ बताया।

फिलहाल जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार: फायर एंड एश की आगामी 19 दिसंबर 2025 को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *