महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप अगले वर्ष भारत में

भारत में महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2023 में कराये जाने की तयारी है। भारत में अभी तक मेंस वर्ल्ड चैम्पियनशिप का आयोजन नहीं किया गया है जबकि महिला चैम्पियनशिप तीसरी बार होगी। इससे पहले दिल्ली में 2006 और 2018 में ये चैम्पियनशिप आयोजित हो चुकी है। दो वर्ष पूर्व फीस जमा नहीं हो पाने के कारण भारत मेंस वर्ल्ड चैम्पियनशिप की मेजबानी नहीं कर सका था।

महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप अगले वर्ष भारत में

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के महासचिव हेमंत कलीता के मुताबिक़ भारत को वुमेन वर्ल्ड चैम्पियनशिप की मेजबानी मिली है। इसका आयोजन मार्च के अंत और अप्रैल के पहले सप्ताह में किया जायेगा। उमर क्रेमलोव अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष है जो कि इस समय भारत के दौरे पर हैं। इस टूर्नामेंट का शेड्यूल उनकी मौजूदगी में ही तैयार किया जायेगा।

भारत ने पिछली महिला वर्ल्ड चैम्पियनशिप में तीन पदक जीते थे जिसमें निकहत जरीन का गोल्ड मेडल शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *