महिला क्रिकेटर्स को पुरुष खिलाड़ियो के बराबर वेतन मिलेगा- बोर्ड

बोर्ड ऑफ़ क्रिकेट कंट्रोल ऑफ़ इंडिया ने एक बड़ा फैसला लेते हुए महिला खिलाड़ियों को सौग़ात दी है। बोर्ड के इस फैसले के मुताबिक़ अब महिला क्रिकेटर्स को पुरुष खिलाड़ियो के बराबर मिलेगा वेतन मिल सकेगा।

महिला क्रिकेटर्स को पुरुष खिलाड़ियो के बराबर वेतन मिलेगा- बोर्ड

जय शाह ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि बीसीसीआई की ओर से भारतीय महिला क्रिकेटरों के लिए वेतन इक्विटी नीति में सुधार किया गया है। इस नए फैसले के तहत अब पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटरों को मैच फीस एक समान मिलेगी।

बोर्ड के इस फैसले को भारतीय क्रिकेट में महिला और पुरुष के बीच भेदभाव ख़त्म करने की दिशा में पहला कदम बताया जा रहा है। अब एक टेस्ट के लिए भारतीय महिला को 15 लाख , वनडे इंटरनेशनल के लिए 6 लाख और T20 के लिए 3 लाख मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *