एलन मस्क का ट्विटर डील से पहले अचानक ट्विटर हेडक्वॉर्टर का दौरा

एलन मस्क अचानक बुधवार को ट्विटर ऑफिस पहुंच गए।अदालत से मिले आदेश के मुताबिक़ 44 बिलियन डॉलर वाली इस डील को फ़ाइनल करने से 2 दिन पूर्व एलन मस्क ने अपने ट्विटर बायो में भी दो बदलाव किए है।

एलन मस्क का ट्विटर डील से पहले अचानक ट्विटर हेडक्वॉर्टर का दौरा

मस्क ने पहले अपने ट्विटर प्रोफाइल में लोकेशन को ‘ट्विटर हेडक्वॉर्टर’ किया। दुसरे बदलाव में उन्होंने डिसक्रिप्टर को ‘चीफ ट्वीट’ लिखा। एलन मस्क इसके बाद सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर के हेड क्वॉर्टर पहुंचे।

ट्विटर ऑफिस पहुंचने का एलन मस्क का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वायरल विडिओ में एलन मस्क ट्विटर हेड क्वॉर्टर में एक सिंक ले जाते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘Entering Twitter HQ – let that sink in!’ मस्क इस सिंक को खुद उठाए हुए ऑफिस में दाखिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *