64 साल की महिला को प्यार में लगा 94 लाख का चूना

पुणे। कहा जाता है प्यार अंधा होता है और सच्चा प्यार मुश्किल से मिलता है। पुणे की 64 वर्षीय विधवा को हाल ही में यही सबक मिला होगा।  पुणे के चतुशृंगी पुलिस थाने में एक विधवा ने खुद को लंदन का बताने वाले हार्ले बेनसन नामक व्यक्ति पर विवाह का वादा करके 94.50 लाख रुपये ठगने का मामला दर्ज कराया है। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज रोड पर रहने वाली महिला के आरोप के अनुसार बेनसन से उनकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। मई 2016 में दोनों ने फोन नंबर लिए-दिए और उसके बाद दोनों की एसएमएस और व्हाट्सऐप पर बातें होने लगी। woman cheated in love

woman cheated in love

महिला के अनुसार बेनसन ने एक महीने पहले उनसे प्यार का इजाहर करते हुए शादी का प्रस्ताव दिया था। उसने भरोसा दिलाया कि वो शादी के बाद भारत में आकर रहेगा। महिला के पति का 2014 में देहांत हो चुका है। वो शहर में अकेले रहती हैं। उनकी बेटी अमेरिका में रहती है। पुलिस के अनुसार महिला एक प्रतिष्ठित रिसर्च इंस्टिट्यूट में टीचर थीं और अब रिटायर हो चुकी हैं।

पुलिस शिकायत के अनुसार इस साल 27 जुलाई को बेनसन ने उन्हें फोन किया कहा कि वो पुणे आ रहा है और उसके पास 95 हजार रुपये के सोने और हीरे हैं। कुछ दिन बाद उसने महिला को फोन किया कि दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया है और उसे सोने औ हीरे के लिए जुर्माना मांग रहे हैं। कथित तौर पर बेनसन ने पर दावा किया कि उसके पास इतनी बड़ी रकम नहीं है और उसने महिला से जुर्माना देने का अनुरोध किया।

महिला के अनुसार बेनसन ने उन्हें कुछ बैंक खातों के नंबर दिए और उनमें पैसे डालने के लिए कहा। महिला के अनुसार उसने कुछ दिनों के अंदर दिए हुए बैंक खातों में 94.50 लाख रुपये जमा किए। महिला के अनुसार पैसे मिलने के बाद बेनसन का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हो गया। पुलिस के अनुसार महिला ने अपनी जमीन बेची। पुलिस ने महिला से बैंक खातों का ब्योरा ले लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।

www.naqeebnews.com

woman cheated in love woman cheated in love woman cheated in love woman cheated in love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *