भारत में क्यों नाराज़ हैं साइंस-फिक्शन एडवेंचर फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ के दर्शक

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने एक्टर रयान गोसलिंग की साइंस-फिक्शन एडवेंचर फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ के दर्शकों का बड़ा नुकसान किया है।

यह फिल्‍म भारत में 26 मार्च 2026 को रिलीज हुई है। फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्म को धुरंधर की वजह से वह स्पेस नहीं मिल पा रहा है, जो इसे मिलना चाहिए था।

‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ 20 मार्च को अमरीका सहित दुनिया के 83 देशों में रिलीज हुई थी। महज पांच दिनों में इस फिल्‍म ने दुनियाभर में 155.6 म‍िल‍ियन डॉलर यानी ₹1462.52 करोड़ रुपये की कमाई भी कर डाली है।

फिल्म पंडितों ने आलोचना करते हुए कहा है कि ‘धुरंधर 2’ की कमाई के चल्तेब भारत में इस फिल्‍म को महज 9 IMAX शोज के साथ रिलीज मिली है।ऐसे में अंग्रेजी दर्शकों का एक बड़ा वर्ग नाराज भी है। इस फिल्‍म को लेकर विदेशी वेबसाइट्स और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है।

देश के अध‍िकतर IMAX स्‍क्रीन पर ‘धुरंधर 2’ का कब्‍जा होने से ‘प्रोजेक्‍ट हेल मैरी’ का इंतजार कर रहे देसी दर्शकों की निराशा जायज़ भी है। इनमे ने अधिकतर ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा उतारते हुए इसे हिंदी सिनेमा की मोनोपोली कहा है और कई लोगों ने इसे गलत फैसला भी बताया है।

यहां एक बात और जानना जरूर है कि ‘प्रोजेक्‍ट हेल मैरी’ के डायरेक्‍टर्स पहले भारत में भी फिल्‍म को 20 मार्च को ही रिलीज करने वाले थे। लेकिन ‘धुरंधर 2’ के लिए दर्शकों की उत्‍सुकता को देखते हुए उन्‍होंने सम्‍मान में अपनी फिल्‍म को एक हफ्ते बाद लाने का फैसला किया।

बताते चलें कि भारत में मुंबई, बेंगलुरू, दिल्‍ली मिलकर कुल 34 IMAX स्‍क्रीन्‍स हैं और इन सभी पर ‘धुरंधर 2’ ही चल रही थी। जबकि अब जब ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ रिलीज हुई है तो इसे भारत में सिर्फ 9 IMAX शोज ही मिल पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *