दिसंबर के महीने में 6 फिल्में रिलीज होने जा रही हैं और इनमें धर्मेंद्र की आखिरी मूवी भी शामिल है। इस दिसंबर की शुरुआत रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म के साथ होगी। यह साल 2025 की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर है.यह मूवी 5 दिसंबर को थिएटर्स में आ रही है।

इसके बाद नंबर है रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों का। इनमे ‘किस किस को प्यार करूं 2’ का नंबर अगला है। यह फिल्म 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कपिल शर्मा इस सीक्वल के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। कहानी एक ऐसे आदमी के बारे में है जो तीन अलग-अलग धर्मों की महिलाओं से शादी करता है, जबकि वह अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए चौथी बार सात फेरे के लिए तैयारी कर रहा है।
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ फिल्म रोमांटिक ड्रामा है। यह मूवी भी चर्चा में बनी है। करण जौहर ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह मूवी 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी।
1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘इक्कीस’ सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी है। इस जांबाज सैनिक को 21 साल की आयु में मरणोपरांत परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। फिल्म की खास बात है कि यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है।
साई पल्लवी की बॉलीवुड डेब्यू वाली यह फिल्म ‘मेरे रहो’ साल 2016 की थाई फिल्म वन डे का रीमेक है। इसमें आमिर खान के बेटे जुनैद खान लीड रोल में नज़र आएंगे। जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज होगी।
दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी में माहिमा चौधरी और संजय मिश्रा का अनोखा रोमांटिक ड्रामा देखा जा सकता है। यह एक युवा व्यक्ति की कहानी है, जो अपने हाल ही में विधुर हुए पिता दुर्लभ प्रसाद के लिए नई दुल्हन ढूंढ़ने के मिशन पर निकलता है। यह कॉमेडी फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।








